For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 137264637
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विभागीय समन्वय बैठकआयोजित, जिला कलक्टर ने जनकल्याणकारी योजनाओं एवं बजट घोषणाओं में प्रगति बढ़ाने के दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026, जेएलएन मेडिकल कॉलेज में आयोजन संबंधी व्यवस्थाओं पर हुई विस्तृत चर्चा |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़ में जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, दो संदिग्धों से पूछताछ जारी |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़ एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का भव्य स्वागत, विकास चौधरी ने भेंट किया 'जय किसान-जय कांग्रेस' लिखा लकड़ी का हल |  Ajmer Breaking News: कोतवाली थाने से 100 मीटर दूर ज्वैलर्स की दुकान से दो सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिले के ग्राम कोटाज में हुई हत्या के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर ग्रामीण अजमेर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर चिंतन शिविर से कांग्रेस को नई ऊर्जा: राहुल गांधी ने डोटासरा-जूली के तालमेल को बताया उदाहरण |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस की चिंतन शिविर में भाग लेने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार सुबह सर्किट हाउस में पत्रकारों से की वार्ता, प्रदेश सरकार पर बोला हमला |  Ajmer Breaking News: नोतपे की बीच तेज बारिश मौसम हुआ सुहाना, भीषण गर्मी से मिली लोगों को राहत, ओले बारिश से किसानों के चेहरे खिले, बारिश से आने वाले मानसून के लिए अच्छा संकेत। |  Ajmer Breaking News: रियासत पंजाब बीजेपी के सुबाई नायब सदर इंदर इक़बाल सिंह अटवाल अपने वफद के साथ अजमेर शरीफ दरगाह हाज़री देने पहुंचे। | 

राष्ट्रीय न्यूज़: प्रधानमंत्री मोदी से मिले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विकास और जनकल्याण के मुद्दों पर लिया मार्गदर्शन

Post Views 81

June 1, 2026

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन, सहयोग और आशीर्वाद राजस्थान को विकसित राज्य बनाने के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राजस्थान के विकास, सुशासन, निवेश, आधारभूत संरचना और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से राज्य के विकास से संबंधित मुद्दों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया और प्रदेश में चल रही विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं की जानकारी भी साझा की।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं, महिलाओं, किसानों और अंत्योदय के प्रति उनका समर्पण देश के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का प्रधानमंत्री का स्पष्ट विजन और दृढ़ संकल्प देश को नई दिशा प्रदान कर रहा है तथा सभी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित कर रहा है।

भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री का राजस्थान के प्रति विशेष स्नेह और आत्मीय जुड़ाव हमेशा प्रदेश के विकास को नई ऊर्जा देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राजस्थान में आधारभूत संरचना के विकास, निवेश को बढ़ावा देने, जल प्रबंधन, महिला सशक्तीकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से राजस्थान विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रदेश में सड़क, रेलवे, ऊर्जा, औद्योगिक निवेश और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है, जिससे रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन, सहयोग और आशीर्वाद राजस्थान को विकसित राज्य बनाने के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और समावेशी विकास सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved