Post Views 01
June 1, 2026
अजमेर के व्यस्ततम दरगाह बाजार में एक बार फिर ई रिक्शा चालकों की मनमानी से व्यापारियों में आक्रोश,
लगातार जाम की स्थिति बनी रहने से व्यापारियों ने बाजार किए बंद, ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी
अजमेर के दिल्ली गेट दरगाह बाजार धान मंडी इलाके में ई रिक्शा चालकों की मनमानी के खिलाफ व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा दरगाह बाजार और दिल्ली गेट के व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए नारेबाजी की व्यापारियों को कहना है कि पहले ही जायइरीनों की भीड़ के चलते यहां यातायात बाधित रहता है बावजूद इसके बिना परमिट के ई-रिक्शा चालकों ने मनमानी चला रखी है बीच रास्तों में रिक्शा खड़ा कर देते हैं सावरिया उठाने के चक्कर में दुकानों के सामने ई रिक्शा खड़े रहते हैं जिसकी वजह से उनका व्यापार प्रभावित होता है कई बार ट्रैफिक पुलिस को इन पर लगाम लगाने की अपील की गई लेकिन ट्रैफिक पुलिस भी पैसे लेकर इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती या हजारों की संख्या में ई-रिक्शा दिन भर रास्ता जाम करते रहते हैं जिससे जाहिलीनों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ती है इसलिए आज व्यापारियों ने उनके विरोध में बाजार बंद कर प्रदर्शन किया है यदि यह परेशानी जल्द खत्म नहीं हुई तो पूरा दरगाह बाजार धान मंडी दिल्ली गेट बाजार पूरी तरह से बंद कराया जाएगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved