For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 137029306
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राहुल गांधी 1 जून को पुष्कर पहुंचेंगे, कांग्रेस के राष्ट्रीय चिंतन शिविर के समापन सत्र को करेंगे संबोधित |  Ajmer Breaking News: संगठन की मजबूती के लिए जमीनी नेतृत्व की भूमिका अहम: अशोक गहलोत |  Ajmer Breaking News: विलक्षण प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन,520 विलक्षण प्रतिभाओं का हुआ सम्मान |  Ajmer Breaking News: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान,मीडिया कर्मियों ने देखे जल संरक्षण के कार्य |  Ajmer Breaking News: वीर सावरकर जयंती पर युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प,माय भारत अजमेर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति, युवा जागरण एवं राष्ट्रीय चेतना पर हुआ संवाद |  Ajmer Breaking News: देवनानी ने मेघवाल को विधानसभा का प्रतीक चिन्ह भेंट किया,देवनानी की श्री मेघवाल से विभिन्न विषयों पर चर्चा |  Ajmer Breaking News: अवैध प्रोपीलीन गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई,गैस टैंकर, पिकअप वाहन और 42 व्यावसायिक सिलेंडर जब्त,ईसी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज, जांच जारी |  Ajmer Breaking News: अधिक मास पूर्णिमा पर पुष्कर में उमड़ा आस्था का सैलाब, व्यवस्थाओं की खुली पोल |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत नाबालिक से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: क्लॉक टॉवर थाना अंतर्गत मदार गेट बाजार में दो दुकानों से हजारों की नकदी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर | 

अजमेर न्यूज़: राहुल गांधी 1 जून को पुष्कर पहुंचेंगे, कांग्रेस के राष्ट्रीय चिंतन शिविर के समापन सत्र को करेंगे संबोधित

Post Views 01

May 31, 2026

राष्ट्रीय चिंतन शिविर में राजस्थान के 50 जिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ दिल्ली के 15 जिला अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी भाग ले रहे हैं।

पुष्कर/अजमेर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद सोमवार, 1 जून को राजस्थान के पुष्कर पहुंचेंगे। वे यहां तिलोरा स्थित कांग्रेस के दस दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन एवं प्रशिक्षण शिविर के समापन कार्यक्रम में भाग लेंगे और पार्टी पदाधिकारियों तथा जिला अध्यक्षों को संबोधित करेंगे।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल के अनुसार राहुल गांधी सोमवार सुबह करीब 10 बजे किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे सड़क मार्ग द्वारा सीधे तिलोरा स्थित प्रशिक्षण शिविर के लिए रवाना होंगे। उनके दौरे को लेकर कांग्रेस संगठन और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

इस राष्ट्रीय चिंतन शिविर में राजस्थान के 50 जिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ दिल्ली के 15 जिला अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। पिछले दस दिनों से चल रहे इस शिविर में संगठन विस्तार, जनसंपर्क, राजनीतिक रणनीति, बूथ प्रबंधन और कार्यकर्ताओं की भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा की गई है।

समापन सत्र में राहुल गांधी संगठन को मजबूत बनाने, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और बदलते राजनीतिक परिदृश्य में पार्टी की रणनीति पर अपने विचार रखेंगे। साथ ही वे शिविर के दौरान हुए मंथन और सुझावों की समीक्षा करते हुए आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की दिशा भी स्पष्ट कर सकते हैं।

कांग्रेस नेतृत्व इस शिविर को संगठनात्मक मजबूती की दृष्टि से महत्वपूर्ण मान रहा है। माना जा रहा है कि राहुल गांधी का संबोधन आगामी चुनावी रणनीति और पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए विशेष मार्गदर्शन का आधार बनेगा।




© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved