Post Views 01
May 31, 2026
रामगंज थाना अंतर्गत नाबालिक से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नाबालिक लड़की की सोशल मीडिया के जरिए आरोपी युवक से हुई थी पहचान पुलिस कर रही है मामले में अनुसंधान
रामगंज थाना अंतर्गत नाबालिक से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिक के पिता ने रामगंज थाना पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि उसकी नाबालिक पुत्री के साथ आरोपी और उसके साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है ।
जिस पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। दक्षिण सीओ मनीष बडगूजर के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने साधु बस्ती निवासी गौरव नायक को गिरफ्तार किया है ।जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह पीड़िता को कौन सी होटल और कैफे में लेकर गया।साथ ही उसके साथियों को भी दस्तयाब करने के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया है। सीओ मनीष बडगूजर ने मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved