For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 137029381
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राहुल गांधी 1 जून को पुष्कर पहुंचेंगे, कांग्रेस के राष्ट्रीय चिंतन शिविर के समापन सत्र को करेंगे संबोधित |  Ajmer Breaking News: संगठन की मजबूती के लिए जमीनी नेतृत्व की भूमिका अहम: अशोक गहलोत |  Ajmer Breaking News: विलक्षण प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन,520 विलक्षण प्रतिभाओं का हुआ सम्मान |  Ajmer Breaking News: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान,मीडिया कर्मियों ने देखे जल संरक्षण के कार्य |  Ajmer Breaking News: वीर सावरकर जयंती पर युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प,माय भारत अजमेर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति, युवा जागरण एवं राष्ट्रीय चेतना पर हुआ संवाद |  Ajmer Breaking News: देवनानी ने मेघवाल को विधानसभा का प्रतीक चिन्ह भेंट किया,देवनानी की श्री मेघवाल से विभिन्न विषयों पर चर्चा |  Ajmer Breaking News: अवैध प्रोपीलीन गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई,गैस टैंकर, पिकअप वाहन और 42 व्यावसायिक सिलेंडर जब्त,ईसी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज, जांच जारी |  Ajmer Breaking News: अधिक मास पूर्णिमा पर पुष्कर में उमड़ा आस्था का सैलाब, व्यवस्थाओं की खुली पोल |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत नाबालिक से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: क्लॉक टॉवर थाना अंतर्गत मदार गेट बाजार में दो दुकानों से हजारों की नकदी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर | 

अजमेर न्यूज़: संगठन की मजबूती के लिए जमीनी नेतृत्व की भूमिका अहम: अशोक गहलोत

Post Views 01

May 31, 2026

उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष संगठन की रीढ़ होते हैं और उनकी सक्रिय भूमिका से ही पार्टी की नीतियां और कार्यक्रम आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंच सकते हैं।

पुष्कर/अजमेर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को पुष्कर में आयोजित कांग्रेस के "संगठन सृजन अभियान" के जिला अध्यक्ष प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए संगठनात्मक मजबूती और आगामी राजनीतिक चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में राजस्थान और दिल्ली के जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों ने भाग लिया।

अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जिला अध्यक्षों के साथ विस्तृत संवाद करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, जनसंपर्क बढ़ाने और कांग्रेस की विचारधारा को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष संगठन की रीढ़ होते हैं और उनकी सक्रिय भूमिका से ही पार्टी की नीतियां और कार्यक्रम आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंच सकते हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर केवल संगठनात्मक गतिविधि नहीं, बल्कि नेतृत्व विकास और राजनीतिक दृष्टि को व्यापक बनाने का मंच है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शिविर से प्राप्त अनुभव, ऊर्जा और विजन के साथ सभी जिला अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में कांग्रेस को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियां जनहित, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित हैं। ऐसे में संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी की जिम्मेदारी है कि वह जनता के बीच जाकर इन नीतियों को मजबूती से रखे और लोगों की समस्याओं को पार्टी मंच तक पहुंचाए।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से संवाद और जनभागीदारी को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि मजबूत संगठन ही किसी भी राजनीतिक दल की सफलता का आधार होता है। उन्होंने जिला अध्यक्षों से आगामी समय में जनता के बीच अधिक सक्रिय रहने और संगठन विस्तार के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।

गौरतलब है कि पुष्कर में आयोजित यह प्रशिक्षण शिविर कांग्रेस के संगठनात्मक पुनर्गठन अभियान का हिस्सा है, जिसमें संगठन की कार्यप्रणाली, जनसंपर्क रणनीति और भविष्य की राजनीतिक दिशा पर चर्चा की जा रही है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved