For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 135659498
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में मंगेतर के साथ गई युवती की संदिग्ध मौत, गला घोंटकर हत्या और गैंगरेप का आरोप, पुलिस जांच में जुटी |  Ajmer Breaking News: देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश भड़ाना ने किया निर्माणाधीन आवासीय बालिका विद्यालयों का निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस कमेटी अजमेर उत्तर ब्लॉक ए व बी द्वारा पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के बढ़ते दामों व किल्लत तथा पानी व बिजली की आपूर्ति में कमी को लेकर विशाल प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: दो दिन के दौरे परअजमेर पहुंचे एसएसबी आईजी अंशुमन भोमिया, 2 दिन में अपराध गोष्टी, पुलिस लाइन, सीओ कार्यालय और एक थाने का करेंगे निरीक्षण, |  Ajmer Breaking News: प्रदेश की  भाजपा सरकर की उल्टी गिनती शुरू, पत्रकार वार्ता के दौरान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को जमकर घेरा रलावता ने, |  Ajmer Breaking News: राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लाम्बा का आह्वान- कांग्रेस को मजबूत कर केंद्र की नीतियों के खिलाफ लड़ें |  Ajmer Breaking News:  भारतीय जनता पार्टी अजमेर शहर द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का हुआ समापन l                   |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, संगठन और रणनीति पर मंथन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निरीक्षण, अतिरिक्त निदेशक ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा |  Ajmer Breaking News: मानसून में बाढ़ जैसे हालातों को देखते हुए आनासागर झील के खोले गए 2 चेनल गेट,आनासागर झील का जलस्तर 15 फिट से कम करके 9 फिट किया जाएगा, | 

राजस्थान न्यूज़: NEET पेपर लीक प्रकरण: प्रदीप मेघवाल के परिवार से मिले एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, ₹11 लाख की आर्थिक सहायता दी

Post Views 01

May 26, 2026

यह सहायता राशि प्रदीप की पढ़ाई के लिए लिए गए कर्ज़ को चुकाने में सहयोग के उद्देश्य से दी गई। इस दौरान परिवार का दर्द और भावुक माहौल देखने को मिला।

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने NEET पेपर लीक प्रकरण से आहत होकर जान गंवाने वाले प्रदीप मेघवाल के परिजनों से मुलाकात की और परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में 11 लाख रुपये प्रदान किए। यह सहायता राशि प्रदीप की पढ़ाई के लिए लिए गए कर्ज़ को चुकाने में सहयोग के उद्देश्य से दी गई। इस दौरान परिवार का दर्द और भावुक माहौल देखने को मिला।

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने परिवार को भरोसा दिलाते हुए कहा कि NSUI और छात्र संगठन पूरी मजबूती के साथ प्रदीप के परिवार के साथ खड़े हैं और न्याय की लड़ाई में हर संभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा बेहद जरूरी है तथा पेपर लीक जैसी घटनाएं लाखों छात्रों के सपनों और मानसिक स्थिति पर गंभीर प्रभाव डालती हैं।

मुलाकात के दौरान प्रदीप की बहन भावुक हो गईं और एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ से गले लगकर रो पड़ीं। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों को भी भावुक कर गया। जाखड़ ने परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि प्रदीप जैसे प्रतिभाशाली युवाओं के सपनों को टूटने नहीं दिया जाना चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

इस घटना को लेकर छात्र संगठनों और युवाओं में लगातार आक्रोश देखा जा रहा है। वहीं, परिवार को दी गई आर्थिक सहायता को संवेदनात्मक सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved