Post Views 01
May 23, 2026
भारतीय जनता पार्टी अजमेर शहर द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का हुआ समापन l
दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत आज दिनांक 23 मई को आयोजित प्रशिक्षण शिविर के विभिन्न सत्रों में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को राष्ट्र, संगठन एवं कार्य विस्तार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
सातवें सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में मिथिलेश गौतम एवं वर्ग अध्यक्ष के रूप में शिवांगी कनावत उपस्थित रहे। सत्र का विषय “देश के समक्ष चुनौतियां एवं निदान के हमारे प्रयास” रहा। इस अवसर पर मिथिलेश गौतम ने बताया की आतंकवाद, घुसपैठ, नकली नोटों की तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी, सीमा पर अतिक्रमण एवं हथियारों की तस्करी जैसे गंभीर विषयों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्र सुरक्षा के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।
आठवें सत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ मुख्य वक्ता एवं रमेश सोनी वर्ग अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे। सत्र का विषय “विचार परिवार” रहा। मदन राठौड़ ने बताया की भारत के गौरवशाली इतिहास एवं भाजपा के विचार परिवार से जुड़ी सामाजिक संस्थाओं के कार्य एवं योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
नवम सत्र में मुख्य वक्ता निमिषा गौर एवं वर्ग अध्यक्ष नीरज जैन रहे।
सत्र का विषय “कार्य विस्तार” था। निमिषा गौर ने कार्यकर्ताओं को भाजपा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने, समाज में आदर्श चरित्र प्रस्तुत करने एवं संगठन विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया।
दसवें सत्र में मुख्य वक्ता श्रीकृष्ण सोनगरा एवं वर्ग अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव रहे। सत्र का विषय “व्यवहारिकता” रहा। इस दौरान वक्ता ने कार्यकर्ताओं को प्रवास, व्यवस्था एवं संवाद की महत्ता पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।
11वें एवं अंतिम सत्र में वर्ग अध्यक्ष के रूप में भागीरथ चौधरी एवं मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी उपस्थित रहे। सत्र का विषय “बूथ प्रबंधन, मन की बात एवं आईटी विभाग की भाजपा में सक्रियता” रहा। अशोक परनामी ने बताया की बूथ स्तर तक संगठन के सशक्त प्रबंधन, प्रत्येक माह आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने तथा आईटी विभाग की संगठन में बढ़ती उपयोगिता एवं भूमिका पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सोनी ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न विषयों पर प्राप्त मार्गदर्शन को संगठन एवं राष्ट्रहित में उपयोग करने का संकल्प लिया। देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष एवं वर्ग प्रभारी ओमप्रकाश भडाणा ने कहा कि कार्यकर्ता देश सबसे पहले उसके बाद पार्टी उसके बाद खुद से ध्यान रखकर कार्य करें यानी नेशन फर्स्ट,पार्टी सेकंड,फिर खुद को रखें l
भाजपा जिला मीडिया संयोजक, विक्रम सिंह ने बताया कि शहर जिला प्रशिक्षण वर्ग के तहत कल रात्रि में सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें गजानंदजी,बालाजी एवं खाटू श्याम के भजनों का सभी कार्यकर्ताओं ने आनंद लिया, जिला अध्यक्ष रमेश सोनी ने भी देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए l सवेरे कार्यकर्ताओं ने शाखा में भाग लिया एवं योगाभ्यास एवं व्यायाम किया गया l आज जिला प्रशिक्षण शिविर के द्वितीय दिवस का शुभारंभ कल्याण मंत्र से हुआ l आज की कार्यक्रम का संचालन योगेश शर्मा ने किया आज सतीश बंसल,भारती श्रीवास्तव,वेद प्रकाश दाधीच,कृष्ण गोपाल दरगढ़, समर्थ सिंह,विक्रम सिंह,चंद्रेश सांखला, राधिका सोनी, गजेंद्र शर्मा, विवेक रावत,दिनेश अग्रवाल विजय सिंह टॉक, कमलेश शर्मा, संजय जैदिया,मुकेश चारनाल संदीप गोयल, दीपक शर्मा अनिल नरवाल आदि उपस्थित रहे l