For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 134992558
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News:  भारतीय जनता पार्टी अजमेर शहर द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का हुआ समापन l                   |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, संगठन और रणनीति पर मंथन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निरीक्षण, अतिरिक्त निदेशक ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा |  Ajmer Breaking News: मानसून में बाढ़ जैसे हालातों को देखते हुए आनासागर झील के खोले गए 2 चेनल गेट,आनासागर झील का जलस्तर 15 फिट से कम करके 9 फिट किया जाएगा, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 19वें रोजगार मेले का सफल आयोजन: 258 युवाओं को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, डिजिटल माध्यम से जुड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी |  Ajmer Breaking News: अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले दो आरोपी डीएसटी की सूचना पर चढ़े पुलिस के हत्थे , |  Ajmer Breaking News: इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के ठेकेदार के घर में हुई चोरी की वारदात, दिनदहाड़े चोर दीवार फांद कर घर में घुसे और लाख से सवा लाख रुपए का माल चुराकर हुए फरार |  Ajmer Breaking News: पुलिस थाना आदर्शनगर की प्रभावी कार्यवाही, चोरी की हुयी चार स्कुटी जब्त कर एक अभियुक्त को किया गिरफतार। |  Ajmer Breaking News: पुलिस थाना कृष्णगंज, को मिली बड़ी सफलता जिला सवाईमाधोपुर के थाना कुन्डेरा क्षेत्र में फिरौती के लिए अपहरण कर हत्या करने वाले दो अपराधियों को किया गिरफ्तार। |  Ajmer Breaking News: दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह | 

अजमेर न्यूज़: पुष्कर में कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, संगठन और रणनीति पर मंथन

Post Views 01

May 23, 2026

शिविर के दौरान 25 मई को फील्ड विजिट और 27 मई को मनरेगा कार्यस्थलों के निरीक्षण का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।

पुष्कर में कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, संगठन और रणनीति पर मंथन


तीर्थराज पुष्कर में राजस्थान और दिल्ली कांग्रेस के जिलाध्यक्षों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। शिविर में संगठन विस्तार, चुनावी रणनीति और पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने जैसे विषयों पर चर्चा की जा रही है। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी के चलते शिविर को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पुष्कर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और राजस्थान प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा सहित कई वरिष्ठ नेता पहुंच चुके हैं। राजस्थान और दिल्ली के जिलाध्यक्षों के पंजीयन के बाद शिविर का शुभारंभ किया गया।

अजमेर शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजकुमार ने बताया कि शिविर के दौरान संगठन विस्तार, चुनावी रणनीति, जनसंपर्क, मीडिया प्रबंधन और बूथ स्तर तक पार्टी की मजबूती पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। लगभग 100 जिलाध्यक्ष और पदाधिकारी इसमें भाग ले रहे हैं।

शिविर के दौरान 25 मई को फील्ड विजिट और 27 मई को मनरेगा कार्यस्थलों के निरीक्षण का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। जिलाध्यक्ष ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि प्रवास कर स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे और जमीनी स्तर पर फीडबैक लेंगे।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अपना लोकतांत्रिक दायित्व निभा रही है, लेकिन वर्तमान सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार में जवाबदेही और जिम्मेदारी की कमी है।

डोटासरा ने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान आरोप लगने पर मंत्री नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देते थे, लेकिन वर्तमान सरकार में ऐसी परंपरा दिखाई नहीं देती। उन्होंने भ्रष्टाचार, जनसमस्याओं और बढ़ते जनाक्रोश का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जनता में असंतोष बढ़ रहा है।

चुनाव आयोग को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए और पंचायत चुनाव समय पर नहीं कराने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि संविधान में निर्धारित समयसीमा के अनुसार चुनाव कराए जाने चाहिए।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved