Post Views 11
May 23, 2026
मानसून में बाढ़ जैसे हालातों को देखते हुए आनासागर झील के खोले गए 2 चेनल गेट,
आनासागर झील का जलस्तर 15 फिट से कम करके 9 फिट किया जाएगा,
सिचाई विभाग का अधिकारीयो ने आनासागर झील के 2 चैनल गेट की पूजा करके 5 - 5 इंच खोले आगे 2 गेट ओर खोलने की योजना,
चेनल गेट खोलने से आनासागर का पानी एस्केप चैनल से होकर खान पूरा तालाब पहुँचेगा,
अजमेर। मानसून से पहले शहर में जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने आनासागर झील के वर्तमान जलस्तर को कम करने के लिए पानी की निकासी शुरू कर दी है। शनिवार सुबह सिंचाई विभाग ने झील के दो गेट 5-5 इंच खोलकर पानी छोड़ा। इससे प्रतिदिन करीब 3.2 मिलियन क्यूबिक फीट पानी की निकासी होगी। वर्तमान में झील का जलस्तर 15 फीट है, जिसे घटाकर 9 फीट किया जाएगा।
सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता रामचन्द्र चौधरी ने बताया कि अतिरिक्त जिला कलेक्टर नरेन्द्र कुमार मीणा, अधीक्षण अभियंता ओंकार बेरवाल और अधिशाषी अभियंता विवेक मेमिया की मौजूदगी में पूजा अर्चना कर पानी निकासी प्रक्रिया शुरू की गई।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर नरेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि फिलहाल दो गेट खोले गए हैं, लेकिन आने वाले दिनों में आवश्यकता अनुसार गेटों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
वर्तमान में झील में 247 मिलियन क्यूबिक फीट पानी है, जिसे घटाकर 118 मिलियन क्यूबिक फीट तक रखा जाएगा। हर साल मानसून से पहले जलस्तर कम किया जाता है ताकि बारिश के दौरान अतिरिक्त पानी का भंडारण हो सके और अति वृष्टि की स्थिति में बाढ़ जैसे हालात न हो।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved