For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 134764739
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुलिस थाना कृष्णगंज, को मिली बड़ी सफलता जिला सवाईमाधोपुर के थाना कुन्डेरा क्षेत्र में फिरौती के लिए अपहरण कर हत्या करने वाले दो अपराधियों को किया गिरफ्तार। |  Ajmer Breaking News: दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह |  Ajmer Breaking News: पुष्कर घाटी फॉर्च्यूनर दुर्घटना मामले में मृतक रवि कोली के परिजन और कांग्रेस अनुसूचित जाति के पदाधिकारी मिले जिला कलेक्टर से, |  Ajmer Breaking News: चोरों के बढ़ते जा रहे हैं हौसले, दिन दहाड़े आदर्श नगर थाना अंतर्गत पालरा गांव में मकान को निशाना बनाकर 2 से ढाई लाख रुपए की नगदी और सोने के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: कृष्णगंज थाना अंतर्गत माकड़वाली रोड स्थित वेल्डिंग की दुकान को चोरों ने निशाना बनाकर दुकान में रखे डेढ़ लाख का सामान और लोहे के गेट आदि चोरी कर लिए। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर बनेगा कांग्रेस का पॉलिटिकल वॉर रूम राहुल-खड़गे समेत दिग्गज नेताओं का होगा सियासी संगम |  Ajmer Breaking News: नेत्र रोग विभाग में आधुनिक मशीनों की सौगात,जेएलएन अस्पताल बना आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का केन्द्र- देवनानी |  Ajmer Breaking News: ऑपरेशन सिन्दूर पर प्रत्येक भारतीय को गर्व, अब भारत मुंहतोड़ जवाब देता है- श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: विकास की नई सौगात- जनता कॉलोनी एवं खरेखड़ी को मिले सामुदायिक भवन |  Ajmer Breaking News: अजमेर बन रहा आईटी और उद्योग का हब, आईटी पार्क में प्लॉट के लिए आए 22 आवेदन | 

अजमेर न्यूज़: पुलिस थाना कृष्णगंज, को मिली बड़ी सफलता जिला सवाईमाधोपुर के थाना कुन्डेरा क्षेत्र में फिरौती के लिए अपहरण कर हत्या करने वाले दो अपराधियों को किया गिरफ्तार।

Post Views 11

May 22, 2026

हैड कानि. धर्मराज व टीम द्वारा भरसक प्रयास कर आरोपी महेन्द्र मीणा उर्फ लक्की व सियाराम मीणा जिला सवाई माधोपुर को दस्तयाब कर कडाई से पूछताछ की गई

पुलिस थाना कृष्णगंज, अजमेर को मिली बड़ी सफलता जिला सवाई माधोपुर के थाना कुन्डेरा क्षेत्र में फिरौती के लिए अपहरण करके हत्या करने वाले वांछित दो अपराधियों को किया गिरफ्तार। उक्त वांछित मुल्जिमों की गिरफ्तारी में धर्मराज हैड कानि. 179 की रही विशेष भूमिका । जिला पुलिस अधीक्षक अजमेर ने बताया कि जिला सवाई माधोपुर के कुण्डेरा थाना क्षेत्र में दिनांक 09.05.2026 को मनसुख कुण्डेरा का फिरौती के लिए अपहरण कर हत्या करने की वारदात के मुख्य मुल्जिमों का अजमेर में फरारी काटने की सटीक सुचना प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु जांगीड़ आर.पी.एस. के निर्देशानुसार व श्री शिवम जोशी आर.पी.एस. पुलिस उपधीक्षक उत्तर शहर अजमेर के दिशा निर्देशन में श्री उगमाराम उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना कृष्णगंज अजमेर के नेतृत्व मे थाना कृष्णगंज से स्पेशल टीम का गठन किया गया। घटना का विवरणः प्रार्थी श्री सुखराम पुत्र हरपाल जाति मीना निवासी उलियाणा थाना कुण्डेरा जिला सवाई माधोपुर ने दिनांक 09.05.2026 को थाना कुण्डेरा जिला सवाई माधोपुर पर एक रिपोर्ट पेश की कि कल दिनांक 08.05.2026 को समय करीबन 4-5 बजे प्रार्थी का बेटा मनखुश कुण्डेरा से घर आया ही था कि बिना नम्बरी काली थार लेकर 5-7 लोग प्रार्थी के घर पर आये ओर प्रार्थी के बेटे मनखुश को काली थार में अपहरण कर ले गये। रात्री 11 बजे कमलेश ने सोरभ के पास मो0न0 9785915543 से फोन आया और कहा की मनखुश हमारे पास है हमारा फोन दिला दो फिर सोरभ से मनखूश की बात फोन पर करवाई तो मनखुश ने चिल्लाते हुए कहा की मुझे जान से मारने की कोशिश कर रहे है मुझे इनसे बचा लो। आज सुबह पता चला की बदमाशों द्वारा मेरे बेटे का अपहरण कर हत्त्या कर दी है। आदि रिपोर्ट पर थाना कुण्डेरा जिला सवाई माधोपुर पर प्रकरण संख्या 90/2026, धारा 191(2), 191(3), 190, 140(1), 1103 (1), बी.एन.एस में दर्ज कर अनुसंधान किया गया। टीम द्वारा किये गये प्रयासः पुलिस थाना कृष्णगंज अजमेर स्पेशल टीम के धर्मराज हैडकानि. 179 को अपने मुखबीर खास से सुचना मिली कि जिला सवाई माधोपुर के पुलिस थाना कुंडेरा थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले हुए मनकेश मीणा हत्याकाण्ड के संदिग्ध आरोपी जो द्वारका नगर वैशाली नगर, अजमेर की तरफ उक्त मुकदमा से बचने व फरारी काटने के लिए कमरा किराये पर लेने के लिये घुम रहे है। आदि पर हैड कानि. धर्मराज व टीम द्वारा भरसक प्रयास कर आरोपी महेन्द्र मीणा उर्फ लक्की व सियाराम मीणा जिला सवाई माधोपुर को दस्तयाब कर कडाई से पूछताछ की गई तो आरोपियों द्वारा उक्त घटना कारित करना बताया जिस पर संबंधित थाना व उच्च अधिकारियों को मौके से ही सुचना से अवगत करवाया गया तथा उक्त दोनों वांछित आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस-2023 के तहत गिरफ्तार किया गया। अग्रिम कार्यवाही हेतू संबंधित थाना को सुपुर्द किया जायेगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved