Post Views 01
May 22, 2026
चोरों के लगातार बढ़ते जा रहे हैं हौसले, दिन दहाड़े आदर्श नगर थाना अंतर्गत पालरा गांव में मकान को निशाना बनाकर 2 से ढाई लाख रुपए की नगदी और सोने के जेवरात चोरी कर हुए फरार
अजमेर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र के पालरा स्थित गिन्या का बाड़िया में गुरुवार को दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। चोर मकान की दीवार फांदकर अंदर घुसे और कमरे का ताला तोड़कर अलमारी के लॉकर में रखे 2 लाख की नगदी सहित जेवरात चोरी कर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब 3 से 4 लाख रुपए बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार तेजाजी मंदिर के सामने रहने वाले संदीप रावत और उनकी पत्नी लक्ष्मी बुधवार को काम पर गए हुए थे, जबकि चार बच्चे खेत पर गए थे। शाम को परिवार के घर लौटने पर कमरे का सामान बिखरा मिला और अलमारी का लॉकर टूटा हुआ पाया गया। इसके बाद परिवार के होश उड़ गए। चोर कमरे से सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए।
पुलिस जांच में सामने आया कि मकान के मुख्य दरवाजे का ताला सुरक्षित था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि चोर पीछे की ओर से दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए। चोरों ने दूसरे कमरे की अलमारी का लॉकर तोड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। सूचना मिलने पर आदर्श नगर थाना पुलिस, एफएसएल और एमओबी टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved