For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 134522269
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ऑपरेशन सिन्दूर पर प्रत्येक भारतीय को गर्व, अब भारत मुंहतोड़ जवाब देता है- श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: विकास की नई सौगात- जनता कॉलोनी एवं खरेखड़ी को मिले सामुदायिक भवन |  Ajmer Breaking News: अजमेर बन रहा आईटी और उद्योग का हब, आईटी पार्क में प्लॉट के लिए आए 22 आवेदन |  Ajmer Breaking News: हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना अंतर्गत निराला अपार्टमेंट के सामने जनरल स्टोर में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर लेकर कर रही है पूछताछ |  Ajmer Breaking News: नहीं थम रही चोरी लूट की वारदातें, क्लॉक टावर थाना अंतर्गत तोपदड़ा इलाके में एक मकान को चोरों ने बनाया निशाना, |  Ajmer Breaking News: अजमेर की आनासागर झील में ऑक्सीजन की कमी ओर भीषण गर्मी से हजारों मछलियों की मौत, झील किनारे फैली बदबू |  Ajmer Breaking News: अजमेर के वैशाली नगर क्षेत्र आनासागर नई चौपाटी के पास सुखी झाड़ियां में लगी भीषण आग, |  Ajmer Breaking News: भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज से पुष्कर में। |  Ajmer Breaking News: चोरों ने बालाजी को नहीं बख्शा,होली का चौक में स्थित बालाजी मंदिर के तोड़े दानपात्र, हजारों की नगदी लेकर हुए फरार |  Ajmer Breaking News: गेगल थाना अंतर्गत अरड़का गांव में खेत से घर लौट रहे दंपति को हाइड्रा ने लिया चपेट में, पत्नी की हुई मौत, हाइड्रा चालक मौके से हुआ फरार पुलिस कर रही है तलाश | 

अजमेर न्यूज़: ऑपरेशन सिन्दूर पर प्रत्येक भारतीय को गर्व, अब भारत मुंहतोड़ जवाब देता है- श्री देवनानी

Post Views 01

May 21, 2026

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त हो रहा है भारत, एनसीसी कैडेट्स अपनाएं अनुशासन, समर्पण, ऑपरेशन सिन्दूर की वर्षगांठ पर मिलिट्री स्कूल में हुआ आयोजन

ऑपरेशन सिन्दूर पर प्रत्येक भारतीय को गर्व, अब भारत मुंहतोड़ जवाब देता है- श्री देवनानी

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त हो रहा है भारत

एनसीसी कैडेट्स अपनाएं अनुशासन, समर्पण

ऑपरेशन सिन्दूर की वर्षगांठ पर मिलिट्री स्कूल में हुआ आयोजन

अजमेर, 21 मई। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर पर प्रत्येक भारतीय को गर्व है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने दिखा दिया है कि हम हर नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देते हैं। युवा कैडेट्स अपने जीवन में मर्यादा, अनुशासन, समर्पण और प्रतिबद्धता को आत्मसात करें।

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता की पहली वर्षगांठ पर राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कैडेट्स को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर में भारत ने पूरे विश्व को अपनी ताकत का लोहा मनवाया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह नया भारत है जो किसी से नहीं डरता। हम हर नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हैं। 

ऑपरेशन सिंदूर की सफलतापूर्वक वर्षगांठ के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शहीदों को वॉर मेमोरियल पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल के वार मेमोरियल पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने एनसीसी कैडेट से आह्वान किया कि देश का प्रत्येक युवा अनुशासन को अपने जीवन में आत्मसात करे। 

कैडेट्स को संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा प्रत्येक कैडेट्स को अपने जीवन में मर्यादाओं का पालन करना चाहिए। मर्यादा में रहते हुए कैडेट्स को क्या करना है और क्या नहीं करना है इसका ज्ञान होना चाहिए। कई बार देश के युवा अज्ञानता वश ऎसे कार्य में संलग्न हो जाते हैं जो देश और समाज के लिए कल्याणकारी नहीं होते हैं। अपने जीवन में समर्पण का भाव सीखना भी प्रत्येक कैडेट के लिए आवश्यक है। यह समर्पण अपने माता-पिता अपने समाज और अपने राष्ट्र के लिए होने पर राष्ट्र को ऎसे युवाओं पर गर्व का अनुभव होगा। 

उन्होंने बताया कि युवा कैडेट्स अनुशासन मर्यादा समर्पण और प्रतिबद्धता जब अपने जीवन में अपना लेगा तो वह इस राष्ट्र के लिए समाज के लिए समर्पित भाव से कार्य करने के लिए तैयार होगा। इन्हीं संकल्पों के साथ इस देश का युवा भारत को विश्व की महान आर्थिक शक्ति बनाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा आज भारत की इस युवा शक्ति के कारण ही सारा विश्व भारत की ओर देख रहा है आने वाली सदी भारत की सदी होगी। 

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी का स्वागत कैंप कमांडेंट कर्नल अजय दाधीच, प्रशासनिक अधिकारी कर्नल शैलेश शर्मा, राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल की प्रिंसिपल कर्नल रितु छेत्री, कप्तान अनिल कुमार नैनावत, लेफ्टिनेंट मीनाक्षी गहलोत, लेफ्टिनेंट सचिन चौधरी ने किया। एनसीसी कैडेट्स रिंकू चौधरी एवं रामरक्षा भाकर ने मुख्य अतिथि श्री देवनानी को वार मेमोरियल तक पायलटिंग करते हुए लेकर गई। मीडिया प्रभारी कप्तान संत कुमार ने बताया कि इस अवसर पर श्री देवनानी द्वारा एनसीसी कैडेट्स को पीपिंग सेरेमनी के तहत रैंक लगा कर उन्हें प्रमोट किया गया।

बालिका सैनिक स्कूल की बात पर जमकर बजाई के कैडेट्स ने तालियां

बालिका सैनिक स्कूल खोलने की जानकारी मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी द्वारा अपने उद्बोधन में प्रदान करने पर एनसीसी कैडेट्स ने भारत माता की जय के साथ जमकर तालियां बजाई। उन्होंने बताया कि हाथी खेड़ा में तीन बीघा जमीन पर बालिका सैनिक स्कूल खोला जा रहा है। इसकी सभी औपचारिकताएं पूर्ण हो चुकी है यह अजमेर के लिए गर्व की बात है। 

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने सभी कैडेट्स के साथ चाय पर चर्चा की और कैडेट्स से सीसी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि आज शिक्षक का विद्यार्थियों के साथ संवाद होना बहुत जरूरी है प्रत्येक शिक्षक अपने विद्यार्थियों के साथ समय निकालकर संवाद जरूर करें तभी युवा शक्ति को एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved