Post Views 41
May 20, 2026
गेगल थाना अंतर्गत अरड़का गांव में खेत से घर लौट रहे दंपति को हाइड्रा ने लिया चपेट में, पत्नी की हुई मौत, हाइड्रा चालक मौके से हुआ फरार पुलिस कर रही है तलाश
अजमेर के गेगल थाना क्षेत्र के अरड़का गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सरजू देवी अपने पति सुरेश चंद के साथ खेत से घर लौट रही थीं। सुबह करीब सात बजे पीछे से आ रही एक हाइड्रो क्रेन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि महिला क्रेन के टायर की चपेट में आ गई और मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही गेगल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तुरंत उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद क्रेन चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने क्रेन को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की गई। मृतका के पति सुरेश चंद की शिकायत पर गेगल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved