Post Views 31
May 20, 2026
जयपुर में कल कांग्रेस पैदल मार्च का भाजपा मुख्यालय का करेगी घेराव
अजमेर से जाएंगे सैकड़ों कार्यकर्ता होंगे रवाना
अजमेर। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार जयपाल के निवास कार्यालय पर आज आयोजित बैठक आयोजित की गई। शहर अध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार जयपाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर जयपुर में 21 मई को भाजपा मुख्यालय पर होने वाले विरोध के लिए विचार विमर्श कर सभी की जिम्मेदारी तय की गई। सभी से ज्यादा से कार्यकर्ताओं को जयपुर ले जाने के निर्देश दिए। अजमेर से 500 से ज्यादा कार्यकर्ता जयपुर जाने का लक्ष्य रखा गया। कांग्रेस कार्यकर्ता पीसीसी कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए भाजपा मुख्यालय पर जाएंगे और भाजपा मुख्यालय का घेराव करेंगे। बैठक में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार जयपाल, अजमेर प्रभारी चेतन डूडी, डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़, फखरे मोइन, लक्ष्मी बुंदेल,कमल वर्मा,शैलेन्द्र अग्रवाल, वाहिद मोहम्मद, चंदन सिंह,गजेंद्र सिंह रलावता,गणेश चौहान, हेमंत जोधा, सुमित मित्तल,ईश्वर राजोरिया,सुरजीत कपूर,नवीन कच्छावा, डॉक्टर एसडी मिश्रा, शैलेश गुप्ता, आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved