Post Views 01
May 20, 2026
रामगंज थाना अंतर्गत बकरा मंडी ब्यावर रोड पर झोपड़ी में चोरों ने दिया वारदात का अंजाम, 80000 की नगदी सहित चांदी का आभूषण लेकर हुए फरार
अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र स्थित ब्यावर रोड बकरा मंडी में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। पीड़िता रुकमा देवी पत्नी शंकरलाल, उम्र 60 वर्ष, जाति लुहार, ने रामगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह पिछले चार वर्षों से परिवार के साथ बकरा मंडी क्षेत्र में रहकर लोहे और बर्तनों का काम तथा पशुपालन का व्यवसाय करती हैं।
रिपोर्ट के अनुसार 16 मई 2026 को बकरों का सौदा करने के बाद उनके पास करीब 80 हजार रुपये बचे थे, जिन्हें उन्होंने अपने बक्से में सुरक्षित रख दिया था। उसी बक्से में शादी के समय मिले चांदी के हाथ के कड़े और बच्चों के चांदी के कड़े भी रखे हुए थे। रोजाना की तरह परिवार के लोग झोपड़ी के बाहर सो रहे थे।
19 मई की सुबह करीब 6 बजे जब रुकमा देवी उठीं तो बक्से का ताला और कुंडी टूटी हुई मिली। जांच करने पर नकदी और चांदी के जेवर गायब मिले। अज्ञात चोर रात के समय चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
रामगंज थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की तफ्तीश श्री करणसिंह सउनि को सौंपी गई है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved