For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 134209920
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: चोरों ने बालाजी को नहीं बख्शा,होली का चौक में स्थित बालाजी मंदिर के तोड़े दानपात्र, हजारों की नगदी लेकर हुए फरार |  Ajmer Breaking News: गेगल थाना अंतर्गत अरड़का गांव में खेत से घर लौट रहे दंपति को हाइड्रा ने लिया चपेट में, पत्नी की हुई मौत, हाइड्रा चालक मौके से हुआ फरार पुलिस कर रही है तलाश |  Ajmer Breaking News: भीषण गर्मी को देखते हुए वूमेंस परफेक्ट ग्रुप की और से किया गया ठंडाई और केरी पानी का वितरण  |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत बकरा मंडी ब्यावर रोड पर झोपड़ी में चोरों ने दिया वारदात का अंजाम, 80000 की नगदी सहित चांदी का आभूषण लेकर हुए फरार |  Ajmer Breaking News: संविधान और अल्पसंख्यको  SC,ST,OBC,आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा को लेकर 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा |  Ajmer Breaking News: गंज थाना अंतर्गत बीके कॉल नगर अंबे विहार में मंदिर के पास बने उद्यान में बढ़ती असामाजिक गतिविधियों को रोकने की मांग, |  Ajmer Breaking News: जयपुर में कल कांग्रेस  पैदल मार्च का भाजपा मुख्यालय का करेगी घेराव अजमेर से जाएंगे सैकड़ों कार्यकर्ता होंगे रवाना |  Ajmer Breaking News: अजमेर सदर कोतवाली थाना पुलिस ओर अभय कमांड सेंटर की टीम को मिली बड़ी सफलता,वाहन चोर गिरफ्तार, 22 मोटरसाइकिल और स्कूटीयां बरामद |  Ajmer Breaking News: अजमेर में महिला कांस्टेबल से दुष्कर्म कर लाखों रुपए हड़पने वाले कांस्टेबल मुकेश सारण पर 25000 का इनाम घोषित |  Ajmer Breaking News: अजमेर में कानून व्यवस्था को चुनौती देते चोरों की करतूत, लगातार हो रही है चोरियां, लूट और ठगी की वारदातें, | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर में कानून व्यवस्था को चुनौती देते चोरों की करतूत, लगातार हो रही है चोरियां, लूट और ठगी की वारदातें,

Post Views 01

May 20, 2026

अजमेर के कृष्णगंज थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर में चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये की नकदी और मोबाइल चोरी कर लिया।

अजमेर में कानून व्यवस्था को चुनौती देते चोरों की करतूत, लगातार हो रही है चोरियां, लूट और ठगी की वारदातें,

अजमेर के कृष्णगंज थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर में सोमवार रात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये की नकदी और मोबाइल चोरी कर लिया। पूरी वारदात दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में एक युवक देर रात ताले तोड़कर दुकान में घुसता हुआ दिखाई दे रहा है। चोरी के बाद आरोपी दुकान के काउंटर पर बैठकर मिठाई खाते और फ्रिज से कोल्ड ड्रिंक पीते हुए भी नजर आया। ममता स्वीट्स के मैनेजर दिलीप सिंह सोढ़ा ने कृष्णगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 18 मई की रात अज्ञात बदमाश दुकान के ताले तोड़कर अंदर घुसे और गल्ले में रखे 53 हजार 350 रुपये नकद चोरी कर ले गए। बदमाश दुकान के काउंटर पर रखा एक मोबाइल फोन भी साथ ले गए।

इसी दौरान पास स्थित हरीश किराणा स्टोर को भी चोरों ने निशाना बनाया। दुकान मालिक हितेश तोतलानी के अनुसार बदमाश गल्ले में रखी करीब 22 से 24 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह घटना का पता चलते ही व्यापारियों में दहशत फैल गई। सूचना पर कृष्णगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एफएसएल और एमओबी टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved