Post Views 11
May 20, 2026
गंज थाना अंतर्गत बीके कॉल नगर अंबे विहार में मंदिर के पास बने उद्यान में बढ़ती असामाजिक गतिविधियों को रोकने की मांग,
क्षेत्रवासियों ने गंज थाना पुलिस को नियमित पुलिस गश्त करने और असामाजिक तत्वों पर कानूनी कार्रवाई करने की रखी मांग
बीके कॉल नगर अंबे विहार कॉलोनी से आए क्षेत्रवासियों ने बुधवार सुबह गंज थाना प्रभारी को ज्ञापन देकर क्षेत्र में बढ़ती असामाजिक गतिविधियों पर विराम लगाने की मांग की। बीके कॉल नगर अंबे विहार समिति के सचिव सज्जन सिंह l सहित क्षेत्रवासियों ने बताया कि बी. के. कौल नगर (अम्बे विहार) स्थित मंदिर वाले गार्डन में पिछले कुछ समय से असामाजिक तत्वों द्वारा शोर-शराबा, गाली-गलौच, आपसी मारपीट एवं अन्य अनुचित गतिविधियाँ लगातार बढ़ती जा रही है। क्षेत्र में कम चहल-पहल होने का लाभ उठाकर कुछ लोग यहाँ एकत्रित होकर अशांति फैलाते हैं. जिससे आसपास रहने वाले नागरिकों, विशेषकर महिलाओं एवं वरिष्ठजनों को असुरक्षा एवं परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार समझाने का प्रयास करने पर विवाद एवं झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो जाती हैं। पिछले एक हफ्ते में ही चार बार ऐसी घटनाएं हुई हैं जिससे क्षेत्रवासियों में भय एवं रोष का वातावरण बना हुआ है। अतः आपसे विनम अनुरोध है कि उक्त क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त (Patrolling) करवाने का कष्ट करें, जिससे असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके एवं क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण बना रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved