Post Views 01
May 21, 2026
भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज से पुष्कर में।
अजमेर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण माहाअभियान के तहत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर 22 मई से सुबह 8 बजे जॉलीवुड रिजॉर्ट बूढ़ा पुष्कर में प्रारंभ होगा। भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में वर्तमान एवं पूर्व सांसद, विधायक भाजपा के जिले में निवास करने वाले राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं मोर्चो के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं कार्य समिति सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, निवर्तमान जिला प्रमुख, जिला पदाधिकारी पूर्व जिला अध्यक्ष, बोर्ड एवं आयोग सहित सहकारी उपक्रम के प्रदेश पदाधिकारी मोर्चो के जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री मंडल प्रभारी आदि भाग लेंगे है। शिविर में अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की रीति नीति से अवगत कराने। विभिन्न वर्गों के लोगों को पार्टी से जोड़ने। केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने नेतृत्व क्षमता का विकास करने साथ अन्य का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मीडिया से प्रभारी सागर आनंद राव ने बताया कि शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ पदाधिकारी और गणमान्य जन करेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय प्रदेश स्तरीय पार्टी पदाधिकारी और विषय विशेषज्ञों का सानिध्य प्राप्त होगा। शिविर के दौरान अनेक तरह की गतिविधियां भी होगी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved