Post Views 01
May 21, 2026
अजमेर के वैशाली नगर क्षेत्र आनासागर नई चौपाटी के पास सुखी झाड़ियां में लगी भीषण आग,
सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची मौके पर, कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों ने पाया आग पर काबू,कोई जनहानी नहीं
भीषण गर्मी और सूरज की तपिश के बीच कई जगह आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है। गुरुवार दोपहर आनासागर नई चौपाटी से पहले एमपीएस स्कूल के सामने झाड़ियां में अचानक भीषण आग लग गई। पास ही खाना खा रहे मजदूरों ने आग लगते देख तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके पर कुछ ही देर में अग्निशमन की गाड़ी पहुंची और आग को काबू करने के प्रयास शुरू किये लेकिन आग काफी तेज और बड़े एरिया के अंदर फैल चुकी थी लिहाजा और गाड़ियां मंगाई गई। चार फायर ब्रिगेड की दमकलों ने कुछ ही देर में आग़ को बुझा दिया। फायरमैन जगदीश प्रसाद ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर गाड़ी रवाना कर दी गई थी। चार गाड़ियां मंगाई गई है और अब आग़ पूरी तरह से बुझ चुकी है। किसी तरह की कोई जनहानी नहीं हुई है। तेज गर्मी में हवा के साथ कोई चिंगारी या बीड़ी सिगरेट की वजह से आग लगा बताया जा रहा है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved