Post Views 01
May 21, 2026
नहीं थम रही चोरी लूट की वारदातें, क्लॉक टावर थाना अंतर्गत तोपदड़ा इलाके में एक मकान को चोरों ने बनाया निशाना,
लगभग 4 से 5 लाख रुपए के आभूषण और नगदी लेकर हुए फरार
अजमेर के क्लॉक टावर थाना क्षेत्र स्थित तोपदड़ा इलाके में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। बदमाशों ने उस मकान को निशाना बनाया, जहां परिवार रात के समय घर के अंदर सो रहा था। चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे और ऊपर वाले कमरे में रखे सोने-चांदी के जेवरात व करीब 40 हजार रुपए की नकदी चोरी कर फरार हो गए।
पीड़ित मकान मालिक यादराम बेनिवाल ने क्लॉक टावर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुबह वह नहाने के लिए ऊपर वाले कमरे में गया तो वहां के ताले टूटे हुए मिले। कमरे के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी के लॉक भी टूटे हुए थे। जांच करने पर पता चला कि घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और 40 हजार रुपए नकद गायब हैं। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही क्लॉक टावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एफएसएल और एमओबी टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि बदमाशों का सुराग लगाया जा सके।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved