For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 134504244
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना अंतर्गत निराला अपार्टमेंट के सामने जनरल स्टोर में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर लेकर कर रही है पूछताछ |  Ajmer Breaking News: नहीं थम रही चोरी लूट की वारदातें, क्लॉक टावर थाना अंतर्गत तोपदड़ा इलाके में एक मकान को चोरों ने बनाया निशाना, |  Ajmer Breaking News: अजमेर की आनासागर झील में ऑक्सीजन की कमी ओर भीषण गर्मी से हजारों मछलियों की मौत, झील किनारे फैली बदबू |  Ajmer Breaking News: अजमेर के वैशाली नगर क्षेत्र आनासागर नई चौपाटी के पास सुखी झाड़ियां में लगी भीषण आग, |  Ajmer Breaking News: भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज से पुष्कर में। |  Ajmer Breaking News: चोरों ने बालाजी को नहीं बख्शा,होली का चौक में स्थित बालाजी मंदिर के तोड़े दानपात्र, हजारों की नगदी लेकर हुए फरार |  Ajmer Breaking News: गेगल थाना अंतर्गत अरड़का गांव में खेत से घर लौट रहे दंपति को हाइड्रा ने लिया चपेट में, पत्नी की हुई मौत, हाइड्रा चालक मौके से हुआ फरार पुलिस कर रही है तलाश |  Ajmer Breaking News: भीषण गर्मी को देखते हुए वूमेंस परफेक्ट ग्रुप की और से किया गया ठंडाई और केरी पानी का वितरण  |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत बकरा मंडी ब्यावर रोड पर झोपड़ी में चोरों ने दिया वारदात का अंजाम, 80000 की नगदी सहित चांदी का आभूषण लेकर हुए फरार |  Ajmer Breaking News: संविधान और अल्पसंख्यको  SC,ST,OBC,आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा को लेकर 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा | 

अजमेर न्यूज़: हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना अंतर्गत निराला अपार्टमेंट के सामने जनरल स्टोर में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर लेकर कर रही है पूछताछ

Post Views 01

May 21, 2026

फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने हाथीखेड़ा निवासी लखपति रावत उर्फ लक्की और पुष्कर निवासी जितेन्द्र कुमार रेगर को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना अंतर्गत निराला अपार्टमेंट के सामने जनरल स्टोर में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर लेकर कर रही है पूछताछ

अजमेर के हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र में किराना दुकान के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पीड़ित किशन तोषनीवाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि निराला अपार्टमेंट के बाहर स्थित उनकी किराना स्टोर की दुकान में 19 मई की रात अज्ञात बदमाशों ने ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से महंगी बीड़ी, सिगरेट, पान मसाला और परफ्यूम सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए।

घटना के बाद हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसमें दो संदिग्ध युवक नजर आए। फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने हाथीखेड़ा निवासी लखपति रावत उर्फ लक्की और पुष्कर निवासी जितेन्द्र कुमार रेगर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर एक दिन का पीसी रिमांड मांगा है। फिलहाल पुलिस दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved