For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 134520558
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ऑपरेशन सिन्दूर पर प्रत्येक भारतीय को गर्व, अब भारत मुंहतोड़ जवाब देता है- श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: विकास की नई सौगात- जनता कॉलोनी एवं खरेखड़ी को मिले सामुदायिक भवन |  Ajmer Breaking News: अजमेर बन रहा आईटी और उद्योग का हब, आईटी पार्क में प्लॉट के लिए आए 22 आवेदन |  Ajmer Breaking News: हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना अंतर्गत निराला अपार्टमेंट के सामने जनरल स्टोर में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर लेकर कर रही है पूछताछ |  Ajmer Breaking News: नहीं थम रही चोरी लूट की वारदातें, क्लॉक टावर थाना अंतर्गत तोपदड़ा इलाके में एक मकान को चोरों ने बनाया निशाना, |  Ajmer Breaking News: अजमेर की आनासागर झील में ऑक्सीजन की कमी ओर भीषण गर्मी से हजारों मछलियों की मौत, झील किनारे फैली बदबू |  Ajmer Breaking News: अजमेर के वैशाली नगर क्षेत्र आनासागर नई चौपाटी के पास सुखी झाड़ियां में लगी भीषण आग, |  Ajmer Breaking News: भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज से पुष्कर में। |  Ajmer Breaking News: चोरों ने बालाजी को नहीं बख्शा,होली का चौक में स्थित बालाजी मंदिर के तोड़े दानपात्र, हजारों की नगदी लेकर हुए फरार |  Ajmer Breaking News: गेगल थाना अंतर्गत अरड़का गांव में खेत से घर लौट रहे दंपति को हाइड्रा ने लिया चपेट में, पत्नी की हुई मौत, हाइड्रा चालक मौके से हुआ फरार पुलिस कर रही है तलाश | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर बन रहा आईटी और उद्योग का हब, आईटी पार्क में प्लॉट के लिए आए 22 आवेदन

Post Views 01

May 21, 2026

विधानसभा अध्यक्ष ने किया आईटी पार्क का अवलोकन,रीको ने चाचियावास में मांगी 114 हैक्टेयर जमीन, आईटी पार्क में सड़कें तैयार, बिजली, पानी भी शीघ्र उपलब्ध होंगे

अजमेर बन रहा आईटी और उद्योग का हब, आईटी पार्क में प्लॉट के लिए आए 22 आवेदन

विधानसभा अध्यक्ष ने किया आईटी पार्क का अवलोकन

रीको ने चाचियावास में मांगी 114 हैक्टेयर जमीन

आईटी पार्क में सड़कें तैयार, बिजली, पानी भी शीघ्र उपलब्ध होंगे

अजमेर, 21 मई। अपना आईटी पार्क अब आकार ले रहा है। रीको को आईटी पार्क में प्लॉट के लिए 22 कम्पनियों के आवेदन मिले हैं। इसके साथ ही यहां सड़के भी तैयार हो गई है। बिजली-पानी की सुविधा भी जल्द उपलबध होगी। आईटी के साथ इंडस्ट्री हब भी जल्द बनेगा। रीको ने चाचियावास में 114 हैक्टेयर जमीन इंडस्ट्रीयल एरिया के लिए मांगी है। भिवाड़ी की तर्ज पर इस क्षेत्र का विकास होगा।

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने गुरूवार को आईटी पार्क का अवलोकन किया। अधिकारियों ने बताया कि पार्क में सड़कें बनकर तैयार हो गई है। यहा भूखण्ड़ों के लिए 33 कम्पनियों ने आवेदन किए हैं। एक कम्पनी काम शुरू कर रही है। बिजली पानी की सुविधा भी जल्द मिलेगी। उन्होंने कहा कि आईटी पार्क अजमेर में रोजगार, औद्योगिकीकरण और डिजिटल सेक्टर की नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा। इसके लिए विकास कार्यों को सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए।

निरीक्षण के दौरान श्री देवनानी ने सड़क निर्माण, समतलीकरण, बाउंड्री वॉल, डिमार्केशन, पावर लाइन और बेसिक इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने रीको के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समतलीकरण, लेवलिंग तथा सड़क निर्माण का कार्य पूर्ण किया जाए। इससे विद्युत एवं पेयजल लाइनों जैसी सुविधाओं की स्थापना का कार्य समय से शुरू किया जा सकेगा। उन्होंने वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर तैयार करने और पार्क में उच्च गुणवत्ता वाली सड़क निर्माण सुनिश्चित करने को निर्देशित किया।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आईटी पार्क के भीतर प्लग-एंड-प्ले मॉडल को प्रोत्साहित करते हुए बहुमंजिला इमारतों में मल्टीपल आईटी यूनिट्स की स्थापना की सुविधा विकसित की जाएगी। बाउंड्री वॉल निर्माण से पार्क की स्पष्ट आउटलाइन और पहचान सुनिश्चित होगी। वहीं सड़क नेटवर्क, जल निकासी, विद्युत लाइनों और स्ट्रीट लाइट सहित सभी आवश्यक आधारभूत ढांचे को निर्धारित समयसीमा में विकसित किया जाए।

उन्होंने रीको के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आईटी उद्योगों को अधिकाधिक आकर्षित करने के लिए पार्क में गार्डन, पार्किंग, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तथा अन्य आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएं। साथ ही ओएफसी केबलिंग की आवश्यकताओं को संबंधित नेटवर्क कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित कर तुरंत पूरा किया जाए।

रीको के अधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष को जानकारी दी कि आईटी पार्क का कुल क्षेत्रफल 27.55 एकड़ है। इसमें से 45 हजार 310 वर्गमीटर भूमि औद्योगिक और कॉमर्शियल उपयोग के लिए बेची जाएगी। रीको ने आईटी पार्क के विकास के लिए 23.65 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति जारी की है। इसके अंतर्गत भूमि मुआवजा, समतलीकरण, सिविल निर्माण कार्य, सर्वे-डिमार्केशन, सड़क निर्माण, विद्युत कार्य, स्ट्रीट लाइट, वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर इत्यादि शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि आईटी पार्क का स्थान रणनीतिक रूप से अत्यंत लाभकारी है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग से एक किलोमीटर की दूरी पर, अजमेर शहर के केंद्र के निकट, अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल पुष्कर से 13 किलोमीटर तथा किशनगढ़ एयरपोर्ट से मात्र 20 किलोमीटर दूर स्थित है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved