Post Views 01
May 23, 2026
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के ठेकेदार के घर में हुई चोरी की वारदात, दिनदहाड़े चोर दीवार फांद कर घर में घुसे और लाख से सवा लाख रुपए का माल चुराकर हुए फरार
अजमेर के बी.के कॉल नगर स्थित विनायक विहार में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। विनायक विहार स्थित मकान नंबर 124 में IGL के कॉन्ट्रैक्टर कुलेश्वर चौहान के यहां रखा लाखों रुपये का सामान 2 चोर बेखौफ होकर ले उड़े। मौके पर रह रहे वर्करों के मुताबिक चोर करीब एक से सवा लाख रुपये तक के सामान चोरी हुए हैं। चोरी हुए सामान में करीब 45 हजार रुपये का तांबे का तार, 30 से 35 हजार रुपये कीमत की मशीनें, गैस पाइपलाइन की महंगी फिटिंग, घर में लगे नल, ऑफिस का जरूरी सामान और महत्वपूर्ण दस्तावेज ओर नगदी शामिल हैं। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही हरि भाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के साथ लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved