Post Views 31
May 26, 2026
प्रदेश की भाजपा सरकर की उल्टी गिनती शुरू, पत्रकार वार्ता के दौरान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को जमकर घेरा रलावता ने, सिर्फ घोषणाओं और बयानों का बताया वीर-ऱलावता
अजमेर । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता ने कहा कि राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास के झूठे दावे कर रही है जबकि मौके पर धरातल पर विकास शुन्य है ।
कांग्रेस नेता रलावता आज पत्रकारों से औपचारिक बातचीत कर रहे थे । उन्होंने राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी पर तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने आज तक जो कहा वह किया नहीं जो कुछ किया वह बताया नहीं जो बताया मौके पर मिला नही।
रलावता ने आरोप लगाया कि विधानसभा अध्यक्ष देवनानी शिलान्यास करने में व्यस्त है और आम जनता हर तरह से त्रस्त हैं । विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने चुनाव घोषणा पत्र में 48 घंटे में पेयजल सप्लाई का वादा किया था जो ढाई साल बाद भी पूरा नहीं कर सके।
कांग्रेसी नेता रलावता ने पत्रकारों .कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ साइंस पार्क एवं आई टी पार्क का रियल्टी चेक किया। साइंस पार्क का उद्धाटन के दो साल बीत जाने के बावजुद मौके पर बुनियादी सुविधा उपलब्ध नहीं है।
इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव शिव कुमार बंसल पार्षद गजेंद्र सिंह रलावता राजेंद्र नरचल संपत कोठारी शक्ति सिह रलावता अहमद हुसैन शंकर गुर्जर मुकेश सिंह राठौड़ चंद्रप्रकाश शर्मा भरत सिंह राणा अशोक सुकरिया कुश महेन्द्र सिह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved