For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 135648323
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में मंगेतर के साथ गई युवती की संदिग्ध मौत, गला घोंटकर हत्या और गैंगरेप का आरोप, पुलिस जांच में जुटी |  Ajmer Breaking News: देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश भड़ाना ने किया निर्माणाधीन आवासीय बालिका विद्यालयों का निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस कमेटी अजमेर उत्तर ब्लॉक ए व बी द्वारा पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के बढ़ते दामों व किल्लत तथा पानी व बिजली की आपूर्ति में कमी को लेकर विशाल प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: दो दिन के दौरे परअजमेर पहुंचे एसएसबी आईजी अंशुमन भोमिया, 2 दिन में अपराध गोष्टी, पुलिस लाइन, सीओ कार्यालय और एक थाने का करेंगे निरीक्षण, |  Ajmer Breaking News: प्रदेश की  भाजपा सरकर की उल्टी गिनती शुरू, पत्रकार वार्ता के दौरान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को जमकर घेरा रलावता ने, |  Ajmer Breaking News: राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लाम्बा का आह्वान- कांग्रेस को मजबूत कर केंद्र की नीतियों के खिलाफ लड़ें |  Ajmer Breaking News:  भारतीय जनता पार्टी अजमेर शहर द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का हुआ समापन l                   |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, संगठन और रणनीति पर मंथन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निरीक्षण, अतिरिक्त निदेशक ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा |  Ajmer Breaking News: मानसून में बाढ़ जैसे हालातों को देखते हुए आनासागर झील के खोले गए 2 चेनल गेट,आनासागर झील का जलस्तर 15 फिट से कम करके 9 फिट किया जाएगा, | 

अजमेर न्यूज़: देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश भड़ाना ने किया निर्माणाधीन आवासीय बालिका विद्यालयों का निरीक्षण

Post Views 01

May 26, 2026

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, ग्रामीण बालिकाओं को मिलेंगी आधुनिक आवासीय शिक्षा सुविधाएं  - ओमप्रकाश भड़ाना

देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश भड़ाना ने किया निर्माणाधीन आवासीय बालिका विद्यालयों का निरीक्षण

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

ग्रामीण बालिकाओं को मिलेंगी आधुनिक आवासीय शिक्षा सुविधाएं  - श्री ओमप्रकाश भड़ाना

अजमेर, 26 मई। देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश भड़ाना ने मंगलवार को जिले के पीसांगन एवं नसीराबाद क्षेत्र में निर्माणाधीन देवनारायण आवासीय बालिका विद्यालयों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता एवं निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए।  

  श्री भड़ाना ने पीसांगन के ग्राम सरवड़ी में निर्माणाधीन देवनारायण आवासीय बालिका विद्यालय पहुंचकर भवन निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने कक्षाओं, छात्रावास, पेयजल, विद्युत एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की तथा छात्राओं के लिए सुरक्षित एवं सुविधायुक्त वातावरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

  इसके पश्चात उन्होंने नसीराबाद क्षेत्र के दिलवाड़ी में निर्माणाधीन देवनारायण आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसियों एवं संबंधित अधिकारियों को कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने तथा सभी आवश्यक सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर विकसित करने के निर्देश दिए।

देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने एवं ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। देवनारायण आवासीय विद्यालयों के निर्माण से छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आवासीय सुविधाओं का लाभ मिलेगा तथा शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर सृजित होंगे।

इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक श्री जयप्रकाश चारण, कृषि विपणन बोर्ड के सहायक अभियंता श्री नरेन्द्र बंसीवाल सहित श्री साँवत गुर्जर , श्री रामू गुर्जर एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे ।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved