Post Views 01
May 26, 2026
कांग्रेस कमेटी अजमेर उत्तर ब्लॉक ए व उत्तर ब्लॉक बी द्वारा पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के बढ़ते दामों व किल्लत तथा पानी व बिजली की आपूर्ति में कमी को लेकर विशाल प्रदर्शन
पूरे देश में पेट्रोल - डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों के कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है l इसके साथ ही पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस, पानी व बिजली की आपूर्ति में कमी के कारण प्रदेशवासियों को अपने दैनिक जीवन के निर्वहन में भारी कठिनाइयों को सामना करना पड़ रहा है l महंगाई बेलगाम हो गयी है आम आदमी को अपने परिवार के पालन पोषण हेतु दैनिक आवश्यकता की वस्तुओं को अर्जित करना दूभर हो गया है l युवाओं को रोजगार नही मिल रहा है किंतु इन समस्याओं का समाधान करना सरकार की नीतियों में नही है l
कांग्रेस कमेटी अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल व वाहिद मोहम्मद ने भाजपा सरकार पर उपरोक्त आरोप लगाते हुए बताया कि इन सभी मुद्दों को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार कांग्रेस कमेटी अजमेर उत्तर ब्लॉक ए व उत्तर ब्लॉक बी की ओर से 26 मई मंगलवार दोपहर जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया ।
कार्यक्रम के तहत सभी कांग्रेसजन ज्योतिबा फुले सर्किल के पास एकत्रित हुए वहाँ से अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल व आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़ के नैतृत्व में पैदल मार्च कर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
कांग्रेसी नेताओं ने जिला कलेक्टर को सरकार के नाम ज्ञापन देकर बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगा कर आमजन को राहत दिलाने की मांग की है।
विरोध प्रदर्शन में शैलेंद्र अग्रवाल व वाहिद मोहम्मद के साथ सभी वरिष्ठ कांग्रेसजन, ब्लॉक पदाधिकारि मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारि, वार्ड अध्यक्ष, वार्ड पदाधिकारि, पूर्व पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, बीएलए, अग्रिम संगठन, प्रकोष्ठ व विभाग के अध्यक्ष तथा पदाधिकारियों एवं अन्य सभी ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved