For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 133648567
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: साप्ताहिक समन्वय बैठक आयोजित, जिला कलक्टर ने जन समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष ने प्रतिभावान विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह, शिक्षा के लिए दिया प्रोत्साहन,300 जरूरतमंद प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मिली प्रोत्साहन राशि |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत सोमवार सुबह 6:30 बजे बिहारीगंज अंबिका नगर में घर के बाहर खड़ी महिला से चेन स्नेचिंग की वारदात, |  Ajmer Breaking News: सिविल लाइन थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ चरस के साथ पकड़े गए नेपाल के दो आरोपियों को आज न्यायालय में किया पेश, |  Ajmer Breaking News:  पुष्कर तहसील के होकरा गांव में अब पुश्तैनी मकानों और किसानों की जमीन को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में करोड़ों के ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का भंडाफोड़, दो अलग-अलग स्थान पर ऑनलाइन सट्टा खिला रहे पांच लोग गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: व्यापार को प्रमोट करने के लिए बनाई गई रील ने व्यापारी की बढ़ाई मुश्किलें |  Ajmer Breaking News: ष्कर में मानसून आने से पहले पवित्र सरोवर को बचाने के लिए अब तैयारियां तेज हो गई हैं। |  Ajmer Breaking News: कृष्णगंज थाना अंतर्गत पिछले दिनों कबाड़ी के गोदाम में पेट्रोल डालकर आग लगने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे ,मुख्य आरोपी अब भी फरार पुलिस कर रही है तलाश |  Ajmer Breaking News: गेगल थाना अंतर्गत नाथ समाज के लोगों के बीच शादी की बात को लेकर विवाद, एक युवक का अपहरण कर उसके साथ किया गया अमानवीय व्यवहार, | 

राजस्थान न्यूज़: मुख्यमंत्री भजनलाल की जनसुनवाई: मौके पर सुलझाईं समस्याएं, बोले — लापरवाह कार्मिकों पर हो सख्त कार्रवाई

Post Views 01

May 18, 2026

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित जनसुनवाई में प्रदेशभर से आई महिलाओं, विशेष योग्यजन, वरिष्ठ नागरिकों एवं विभिन्न वर्गों के लोगों की समस्याएं संवेदनशीलता से सुनीं। अनेक प्रकरणों में अधिकारियों को निर्देश देकर मौके पर ही समाधान किया गया, जिससे परिवादी बेहद संतुष्ट नजर आए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसुनवाई आमजन और शासन के बीच विश्वास एवं संवाद का प्रभावशाली माध्यम है। उन्होंने कहा कि सरकार सुशासन के उच्च मानकों पर कार्य करते हुए अंतिम पंक्ति पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में आए सभी प्रकरणों की समय-समय पर मॉनिटरिंग की जाए और परिवादी को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। साथ ही परिवेदनाओं के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

ताराचंद को मिली ट्राई साइकिल, विशाल को छात्रवृत्ति

जनसुनवाई में नागौर के विशेष योग्यजन ताराचंद माली ने स्कूटी और इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल न मिल पाने की पीड़ा मुख्यमंत्री के सामने रखी। मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए अधिकारियों को शीघ्र स्कूटी और इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल दिलाने के निर्देश दिए। वहीं करौली के विशाल कुमार मीणा ने बताया कि उन्हें उत्तर मेट्रिक छात्रवृत्ति योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा, जिससे आगे की पढ़ाई जारी रखना मुश्किल हो रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल छात्रवृत्ति दिलाने के निर्देश दिए। दोनों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।

जनसुनवाई में सामाजिक न्याय, ग्रामीण विकास, श्रम, कृषि, गृह, राजस्व, जेडीए, नगर निगम, शिक्षा, चिकित्सा और पेयजल सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी परिवेदनाएं सुनी गईं। मुख्यमंत्री ने इस दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा लाए गए पोस्टरों का विमोचन भी किया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved