For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 145618528
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर शरीफ में ज़िक्रे शोहदाये कर्बला का आयोजन   |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की राजस्थान यात्रा, जिला स्तरीय रोजगार मेले का हुआ आयोजन, 982 युवाओं को नियुक्ति पत्र |  Ajmer Breaking News: दरगाह क्षेत्र मानव तस्करी प्रकरण पीड़ित परिवार को मिल रही धमकियां, सुरक्षा की मांग; जमानत पर फैसला सुरक्षित |  Ajmer Breaking News: 2 करोड़ 45 लाख रूपए की लागत से निर्मित होगी सेशन कोर्ट चौराहे से सीआरपीएफ ब्रिज तक सड़क-नाली, लाइट व डिवाइडर निर्माण-भदेल |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर 53 एटीवीएम फैसिलिटेटर नियुक्त होंगे |  Ajmer Breaking News: जगन गुर्जर हत्याकांड में आरोपी विष्णु सिंह जाट प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: आईटीआई अजमेर के पूर्व छात्र रिछपाल आंचरा होंगे 2026-27 के ब्रांड अम्बेसेडर |  Ajmer Breaking News: शहरी सेवा शिविर-2026 बना जनविश्वास का केंद्र, त्वरित समाधान से नागरिकों को मिली राहत |  Ajmer Breaking News: कच्ची बस्ती के 300 गरीब परिवारों को बेदखली की धमकी, मानवाधिकार परिषद ने जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु के द्वारा गुरूवार को ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों सहित विभिन्न विषयों पर समीक्षा बैठक ली गई। | 

उदयपुर न्यूज़: फिल्म में हीरो, असल में घूसखोर: ASI सुनील बिश्नोई 1 लाख रुपए लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Post Views 441

May 18, 2026

सुनील बिश्नोई ने रेप केस में मांगी रिश्वत

उदयपुर एसीबी की टीम ने प्रतापनगर थाने के ASI सुनील बिश्नोई को कल शाम एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। 
बिश्नोई ने रेप की कोशिश और छेड़छाड़ के केस को दर्ज न करने के बदले शिकायतकर्ता से घूस मांगी थी और पैसे न देने पर केस फंसाने की धमकी दी। शिकायत मिलने पर एसीबी ने जाल बिछाया और शोभागपुरा स्थित ऑर्बिट रिसॉर्ट की पार्किंग में आरोपी को पकड़ लिया। एसीबी के एडिशनल SP ने बताया कि जांच अभी जारी है और आरोपी से पूछताछ चल रही है।
दिलचस्प बात यह है कि सुनील बिश्नोई ने फिल्म “सागवान” में जाबांज और ईमानदार पुलिसकर्मी का किरदार निभाया था। फिल्म में उनकी भूमिका जंगलों में अपराध सुलझाने और अंधविश्वास के खिलाफ लड़ने वाली थी। लेकिन असलियत में वही पुलिसकर्मी घूसखोर निकला। सुनील बिश्नोई पहले भी लापरवाही और कार्रवाई न करने के आरोपों में फंसे थे। सितंबर 2025 में आरडीएक्स क्लब एंड बार में मारपीट मामले में कोई कार्रवाई न करने के बाद उन्हें डीएसपी ऑफिस वेस्ट में अटैच किया गया था और अक्टूबर 2025 में उन्हें लाइन हाजिर भी किया गया था।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved