For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 145618525
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर शरीफ में ज़िक्रे शोहदाये कर्बला का आयोजन   |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की राजस्थान यात्रा, जिला स्तरीय रोजगार मेले का हुआ आयोजन, 982 युवाओं को नियुक्ति पत्र |  Ajmer Breaking News: दरगाह क्षेत्र मानव तस्करी प्रकरण पीड़ित परिवार को मिल रही धमकियां, सुरक्षा की मांग; जमानत पर फैसला सुरक्षित |  Ajmer Breaking News: 2 करोड़ 45 लाख रूपए की लागत से निर्मित होगी सेशन कोर्ट चौराहे से सीआरपीएफ ब्रिज तक सड़क-नाली, लाइट व डिवाइडर निर्माण-भदेल |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर 53 एटीवीएम फैसिलिटेटर नियुक्त होंगे |  Ajmer Breaking News: जगन गुर्जर हत्याकांड में आरोपी विष्णु सिंह जाट प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: आईटीआई अजमेर के पूर्व छात्र रिछपाल आंचरा होंगे 2026-27 के ब्रांड अम्बेसेडर |  Ajmer Breaking News: शहरी सेवा शिविर-2026 बना जनविश्वास का केंद्र, त्वरित समाधान से नागरिकों को मिली राहत |  Ajmer Breaking News: कच्ची बस्ती के 300 गरीब परिवारों को बेदखली की धमकी, मानवाधिकार परिषद ने जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु के द्वारा गुरूवार को ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों सहित विभिन्न विषयों पर समीक्षा बैठक ली गई। | 

उदयपुर न्यूज़: चामुंडा माताजी मंदिर में फिर चोरी: नोटों से भरे थैले और जेबें, सीसीटीवी में नकाबपोश चोर क़ैद

Post Views 191

May 18, 2026

एक साल पहले भी हुई थी चोरी

उदयपुर के प्राचीन चामुंडा माताजी मंदिर में कल रात करीब 1 बजे दो नकाबपोश बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। 
चोरों ने पहले दानपात्र तोड़ा और नोटों से थैला भरा, फिर पैसे अपनी जेबों में भी रखकर फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें चोरी करते हुए चोर साफ दिखाई दे रहे हैं। सुबह मंदिर के पुजारी पूजा के लिए आए और दानपात्र टूटे और पैसे गायब पाए। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी। मंदिर मावली थाना क्षेत्र, आसोलिया की मादड़ी में स्थित है।
गांव के बुजुर्ग सूरज सिंह (81) ने बताया कि यह मंदिर सैकड़ों साल पुराना है और लगभग एक साल पहले भी चोरी हो चुकी थी। तब चोरों ने मंदिर से 55 हजार रुपए कीमत का बड़ा घंटा और पूजन सामग्री चुराई थी। पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई थी, लेकिन अब फिर वही घटना दोहराई गई। एएसआई सुरेश सिंह ने कहा कि मंदिर के बाहर और आसपास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी है। चोरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी और राशि बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। अनुमान है कि दानपात्र में 10 से 15 हजार रुपए रखे थे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved