For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 133407792
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: कृष्णगंज थाना अंतर्गत पिछले दिनों कबाड़ी के गोदाम में पेट्रोल डालकर आग लगने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे ,मुख्य आरोपी अब भी फरार पुलिस कर रही है तलाश |  Ajmer Breaking News: गेगल थाना अंतर्गत नाथ समाज के लोगों के बीच शादी की बात को लेकर विवाद, एक युवक का अपहरण कर उसके साथ किया गया अमानवीय व्यवहार, |  Ajmer Breaking News: उप मुख्यमंत्री ने किया केसरपुरा ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण, ग्राम विकास चौपाल में सुनी समस्याएं |  Ajmer Breaking News: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ट्रेन से किया अजमेर का सफर, यात्रियों से संवाद कर स्वदेशी और पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने की अपील |  Ajmer Breaking News: 200 CCTV, मुखबिर और तकनीकी जाल… आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बागरिया गैंग, लाखों का चोरी का माल बरामद |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में शनिवार को ज्येष्ठ माह की पावन अमावस्या श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई गई। पवित्र पुष्कर सरोवर में ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के गौतम आश्रम में 17 मई को गुर्जर गौड़ समाज का भव्य युवा सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के सहदेव बाग होटल में आयोजित एक्सपोर्ट अपॉर्च्युनिटी मीट 2026 में स्थानीय उद्योगों और व्यापार को वैश्विक बाजार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में रिटायर्ड अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट कर लाखों रुपए की ठगी के मामले में पुलिस को मिली सफलता, |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना अंतर्गत दो शातिर चोर ट्रैवल्स शॉप के काउंटर से दो मोबाइल चुराकर हुए फरार, पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, पुलिस कर रही है दोनों की तलाश | 

राजस्थान न्यूज़: बांसवाड़ा: हाईवे होटल में देह व्यापार और अवैध शराब का भंडाफोड़, संचालक समेत 7 गिरफ्तार

Post Views 01

May 17, 2026

कार्रवाई के दौरान होटल के कमरों में तीन युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं और तीन अन्य व्यक्तियों को भी मौके से गिरफ्तार किया गया। होटल से 19 बीयर की बोतलें भी बरामद की गईं।

बांसवाड़ा। गढ़ी थाना क्षेत्र के मोर गांव स्थित एक हाईवे होटल में देह व्यापार और अवैध शराब परोसने का भंडाफोड़ हुआ है। गढ़ी थाना पुलिस और जिला विशेष शाखा (डीएसबी) की संयुक्त टीम ने होटल में दबिश देकर तीन युवतियों, तीन अन्य व्यक्तियों और होटल संचालक गुलाबसिंह को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

बोगस ग्राहक से खुला नेटवर्क

गढ़ी थाना उप निरीक्षक प्रकाश चंद मीणा ने बताया कि पुलिस को लंबे समय से होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। पहले कई बार सूचना मिली, लेकिन ठोस सबूत न मिल पाने से कार्रवाई पूरी तरह सफल नहीं हो पा रही थी। इसके बाद पुलिस ने विशेष योजना बनाते हुए पहले से नोटों के नंबर दर्ज कर एक बोगस ग्राहक को होटल भेजा। बोगस ग्राहक ने होटल संचालक से सौदा तय कर वही नोट दिए, जिससे पूरे मामले की पुष्टि हो गई।

इसके बाद पुलिस टीम ने होटल में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान होटल के कमरों में तीन युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं और तीन अन्य व्यक्तियों को भी मौके से गिरफ्तार किया गया। होटल से 19 बीयर की बोतलें भी बरामद की गईं।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

पुलिस के अनुसार पिछले कई वर्षों में इसी होटल में अवैध शराब से जुड़े कई मामले पकड़े जा चुके हैं। हर बार कार्रवाई के बावजूद होटल संचालक ने अपनी गतिविधियां बंद नहीं कीं और यहां देह व्यापार का नेटवर्क भी संचालित होने लगा।

पुलिस उप अधीक्षक महेंद्र कुमार ने बताया कि होटल संचालक और दलालों की मिलीभगत से यह नेटवर्क चल रहा था। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश के साथ ही होटल के रिकॉर्ड और गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved