For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 133076896
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर में शनिवार को ज्येष्ठ माह की पावन अमावस्या श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई गई। पवित्र पुष्कर सरोवर में ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के गौतम आश्रम में 17 मई को गुर्जर गौड़ समाज का भव्य युवा सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के सहदेव बाग होटल में आयोजित एक्सपोर्ट अपॉर्च्युनिटी मीट 2026 में स्थानीय उद्योगों और व्यापार को वैश्विक बाजार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में रिटायर्ड अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट कर लाखों रुपए की ठगी के मामले में पुलिस को मिली सफलता, |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना अंतर्गत दो शातिर चोर ट्रैवल्स शॉप के काउंटर से दो मोबाइल चुराकर हुए फरार, पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, पुलिस कर रही है दोनों की तलाश |  Ajmer Breaking News: ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि और वार शनिवार के शुभ संयोग में मनाई गई शनि जयंती, शहर भर के शनि मंदिरों में लगी भक्तों की भीड़, जगह-जगह भजन संध्या आरती पूजा और भंडारे के हुए आयोजन  |  Ajmer Breaking News: तीन नई नियमित ट्रेनों का शुभारंभ, केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री भगीरथ चौधरी ने अजमेर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखा कर ट्रेन को किया रवाना |  Ajmer Breaking News: विश्व भर में पेट्रोल डीजल पर आए संकट का असर अब राजस्थान में भी आया नजर, देर रात से पेट्रोल और डीजल के दामों में तीन से साढे तीन रुपए तक की हुई बढ़ोतरी, |  Ajmer Breaking News: दरगाह थाना अंतर्गत ओसवाल स्कूल के पास लावारिस हालत में मिली एक माह की बच्ची, बच्ची की पीठ पर गांठ और सिर सामान्य से है काफी बड़ा  |  Ajmer Breaking News: अलग-अलग थाना क्षेत्र में गुम हुए और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद करने में पुलिस को मिली सफलता, | 

अजमेर न्यूज़: पुष्कर में शनिवार को ज्येष्ठ माह की पावन अमावस्या श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई गई। पवित्र पुष्कर सरोवर में ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया।

Post Views 01

May 16, 2026

वट सावित्री व्रत को लेकर भी सुहागिन महिलाओं ने ब्रह्मा मंदिर के नीचे स्थित वट सावित्री वृक्ष की पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना की।

पुष्कर में शनिवार को ज्येष्ठ माह की पावन अमावस्या श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई गई। पवित्र पुष्कर सरोवर में ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने सरोवर में आस्था की डुबकी लगाकर अपने दिवंगत पूर्वजों की आत्म शांति के लिए तर्पण, पिंडदान और पितृ कर्म किए। दिनभर घाटों पर धार्मिक अनुष्ठानों का दौर चलता रहा और पूरा वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज उठा।

ज्येष्ठ अमावस्या के अवसर पर तीर्थनगरी पुष्कर पूरी तरह भक्तिमय रंग में रंगी नजर आई। घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली, जहां लोगों ने पवित्र सरोवर में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। श्रद्धालुओं ने अपने पितरों की आत्म शांति के लिए तर्पण और पिंडदान कर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए।

वहीं वट सावित्री व्रत को लेकर भी महिलाओं में खास उत्साह नजर आया। सुहागिन महिलाओं ने ब्रह्मा मंदिर के नीचे स्थित वट सावित्री वृक्ष की पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने वट वृक्ष पर रक्षा सूत्र बांधकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ व्रत का पालन किया।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस बार ज्येष्ठ अमावस्या का विशेष महत्व शनि जयंती के रूप में भी माना जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस दिन दान-पुण्य, तर्पण, हवन और नारायण बलि करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और शनि दोषों से मुक्ति मिलती है। श्रद्धालुओं ने तेल, तिल, अन्न, वस्त्र और फल का दान कर सुख-समृद्धि की कामना की।

इसके साथ ही शनिवार से पुरुषोत्तम मास की शुरुआत भी हो गई है, जिसे भगवान विष्णु की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार इस पूरे महीने दान-पुण्य, भागवत कथा, गीता पाठ, सुंदरकांड, हरिकीर्तन और तीर्थ स्नान का विशेष महत्व रहता है। मान्यता है कि पुरुषोत्तम मास में 33 मालपुओं का दान अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved