Post Views 01
May 16, 2026
आदर्श नगर थाना अंतर्गत दो शातिर चोर ट्रैवल्स शॉप के काउंटर से दो मोबाइल चुराकर हुए फरार, पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, पुलिस कर रही है दोनों की तलाश
अजमेर के आदर्श नगर थाना अंतर्गत परबतपुरा बाईपास स्थित ट्रेवल्स की दुकान के काउंटर पर रखे
दो मोबाइल कुछ ही सेकंडों में चोरी हो गए। चोरी की घटना दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें 2 बदमाश चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार होते नजर आ रहे हैं। मामले में ट्रैवेल्स संचालक संजय चौधरी ने आदर्श नगर थाने में सीसीटीवी फुटेज के साथ पुलिस को शिकायत दी है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश के प्रयास कर रही है।
पीड़ित संजय चौधरी ने बताया कि परबतपुरा बाईपास पर उसकी बाबा ट्रेवल्स के नाम से दुकान है। काउंटर पर दो मोबाइल पड़े हुए थे। जिनमें एक 35 हजार का ओर दूसरा साढ़े 10 हजार कीमत का था।
दिन के समय बाइक पर दो बदमाश जिन्होंने पहले पास की परचूनी की दुकान से कुछ सामान खरीदा। सामान खरीदने के दौरान चोरों ने रेकी की और जब दुकान पर कोई दिखाई नहीं दिया तो काउंटर से दोनों मोबाइल चोरी कर बाइक से फरार हो गए।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved