For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 133069406
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर में शनिवार को ज्येष्ठ माह की पावन अमावस्या श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई गई। पवित्र पुष्कर सरोवर में ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के गौतम आश्रम में 17 मई को गुर्जर गौड़ समाज का भव्य युवा सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के सहदेव बाग होटल में आयोजित एक्सपोर्ट अपॉर्च्युनिटी मीट 2026 में स्थानीय उद्योगों और व्यापार को वैश्विक बाजार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में रिटायर्ड अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट कर लाखों रुपए की ठगी के मामले में पुलिस को मिली सफलता, |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना अंतर्गत दो शातिर चोर ट्रैवल्स शॉप के काउंटर से दो मोबाइल चुराकर हुए फरार, पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, पुलिस कर रही है दोनों की तलाश |  Ajmer Breaking News: ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि और वार शनिवार के शुभ संयोग में मनाई गई शनि जयंती, शहर भर के शनि मंदिरों में लगी भक्तों की भीड़, जगह-जगह भजन संध्या आरती पूजा और भंडारे के हुए आयोजन  |  Ajmer Breaking News: तीन नई नियमित ट्रेनों का शुभारंभ, केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री भगीरथ चौधरी ने अजमेर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखा कर ट्रेन को किया रवाना |  Ajmer Breaking News: विश्व भर में पेट्रोल डीजल पर आए संकट का असर अब राजस्थान में भी आया नजर, देर रात से पेट्रोल और डीजल के दामों में तीन से साढे तीन रुपए तक की हुई बढ़ोतरी, |  Ajmer Breaking News: दरगाह थाना अंतर्गत ओसवाल स्कूल के पास लावारिस हालत में मिली एक माह की बच्ची, बच्ची की पीठ पर गांठ और सिर सामान्य से है काफी बड़ा  |  Ajmer Breaking News: अलग-अलग थाना क्षेत्र में गुम हुए और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद करने में पुलिस को मिली सफलता, | 

अजमेर न्यूज़: ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि और वार शनिवार के शुभ संयोग में मनाई गई शनि जयंती, शहर भर के शनि मंदिरों में लगी भक्तों की भीड़, जगह-जगह भजन संध्या आरती पूजा और भंडारे के हुए आयोजन 

Post Views 01

May 16, 2026

वहीं मंदिरों पर जयंती की पूर्व संध्या पर भजन संध्या और जागरण के आयोजन हुए तो शनि जयंती के अवसर पर सभी मंदिरों पर भंडारे के आयोजन भी होते रहे।

ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि और वार शनिवार के शुभ संयोग में मनाई गई शनि जयंती, शहर भर के शनि मंदिरों में लगी भक्तों की भीड़, जगह-जगह भजन संध्या आरती पूजा और भंडारे के हुए आयोजन 


हिंदू पंचांग के अनुसार कर्मों के देवता और न्याय के प्रतीक भगवान शनिदेव की जन्मोत्सव यानी शनि जयंती का शुभ संयोग इस वर्ष ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि और शनिवार होने पर बड़ी ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टिकोण से शनि जयंती का दिन अत्यंत फलदाई माना जाता है। शनि देव को कर्मों का हिसाब रखने वाला और न्याय का देवता कहा जाता है। वह व्यक्ति को उसके अच्छे या बुरे कर्मों के अनुसार फल देते हैं। शनिवार को शनि जयंती के अवसर पर शनि मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। भक्त शनि देव को सरसों का तेल, फूल अर्पित करते नजर आए तो वहीं जरूरतमंदों और गरीबों को काला कपड़ा, सरसों का तेल, उड़द की दाल आदि का दान भी करते दिखे।
वहीं मंदिरों पर जयंती की पूर्व संध्या पर भजन संध्या और जागरण के आयोजन हुए तो शनि जयंती के अवसर पर सभी मंदिरों पर भंडारे के आयोजन भी होते रहे। शाम को मंदिर को भव्य और आकर्षक रूप से सजावट कर बैंड बाजों से शनिआरती की गई। 9 नंबर पेट्रोल पंप स्थित न्याय के देवता शनिदेव मंदिर पर भी शनि जयंती का उत्सव बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। पंडित बाबूलाल जोशी ने बताया कि शनि देव को प्रसन्न करने के लिए ओम शम शनिश्चय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए, शनि देव की मूर्ति के ठीक सामने या उनकी आंखों में सीधे नहीं देखना चाहिए हमेशा उनकी प्रतिमा की चरणों की ओर दृष्टि रखकर पूजा करनी चाहिए।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved