For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 133381775
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: कृष्णगंज थाना अंतर्गत पिछले दिनों कबाड़ी के गोदाम में पेट्रोल डालकर आग लगने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे ,मुख्य आरोपी अब भी फरार पुलिस कर रही है तलाश |  Ajmer Breaking News: गेगल थाना अंतर्गत नाथ समाज के लोगों के बीच शादी की बात को लेकर विवाद, एक युवक का अपहरण कर उसके साथ किया गया अमानवीय व्यवहार, |  Ajmer Breaking News: उप मुख्यमंत्री ने किया केसरपुरा ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण, ग्राम विकास चौपाल में सुनी समस्याएं |  Ajmer Breaking News: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ट्रेन से किया अजमेर का सफर, यात्रियों से संवाद कर स्वदेशी और पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने की अपील |  Ajmer Breaking News: 200 CCTV, मुखबिर और तकनीकी जाल… आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बागरिया गैंग, लाखों का चोरी का माल बरामद |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में शनिवार को ज्येष्ठ माह की पावन अमावस्या श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई गई। पवित्र पुष्कर सरोवर में ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के गौतम आश्रम में 17 मई को गुर्जर गौड़ समाज का भव्य युवा सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के सहदेव बाग होटल में आयोजित एक्सपोर्ट अपॉर्च्युनिटी मीट 2026 में स्थानीय उद्योगों और व्यापार को वैश्विक बाजार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में रिटायर्ड अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट कर लाखों रुपए की ठगी के मामले में पुलिस को मिली सफलता, |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना अंतर्गत दो शातिर चोर ट्रैवल्स शॉप के काउंटर से दो मोबाइल चुराकर हुए फरार, पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, पुलिस कर रही है दोनों की तलाश | 

अजमेर न्यूज़: उप मुख्यमंत्री ने किया केसरपुरा ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण, ग्राम विकास चौपाल में सुनी समस्याएं

Post Views 41

May 17, 2026

केसरपुरा पंचायत भवन बनेगा राजस्थान के लिए मॉडल-दिया कुमारी

उप मुख्यमंत्री ने किया केसरपुरा ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण, ग्राम विकास चौपाल में सुनी समस्याएं

केसरपुरा पंचायत भवन बनेगा राजस्थान के लिए मॉडल-दिया कुमारी

अजमेर, 17 मई। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने रविवार को केसरपुरा में नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण करने के साथ ही ग्राम विकास चौपाल में आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी रविवार को अजमेर पहुंची। वे अरावली एक्सप्रेस ट्रेन से जयपुर से अजमेर रेल मार्ग द्वारा आई। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अपील का अनुसरण करते हुए उन्होंने पेट्रोलियम पदार्थों की बचत करने के लिए रेल मार्ग को चुना। अजमेर से वे केसरपुरा गई। यहां उनके द्वारा नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण समारोह तथा ग्राम विकास चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि केसरपुरा का ग्राम पंचायत भवन पूरे राजस्थान के लिए मॉडल है। इस प्रकार के भवन सभी ग्राम पंचायतों को बनाने चाहिए। सुविधायुक्त भवन से ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलेगी। स्थानीय बैठकों के लिए उपयुक्त स्थान प्राप्त होगा।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कृषि के क्षेत्र में नवाचार किए जा रहे है। इनका प्रभाव नजर आने लगा है। स्थानीय जन प्रतिनिधि भी क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहते है। प्रभारी मंत्री के रूप में कार्य करते हुए अजमेर के विकास में योगदान देना गर्व का विषय है। सरकार ने ग्राम विकास रथों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई है। साथ ही ग्राम विकास चौपाली से आमजन की समस्याओं के समाधान भी हुए है। सुझाव पेटिका में प्राप्त सुझावों पर भी अमल होगा।

उन्होंने कहा कि सरकार गांव तक बार-बार आ रही है। जनता की सेवा करने के लिए सरकार चुनी गई है। आमजन के जीवन को सुखद बनाना जन कल्याणकारी सरकार का उत्तरदायित्व है। विकास सतत चलने वाली प्रक्रिया है।

उन्होंने कहा कि विश्व में ऊर्जा संकट से मिलकर निपटा जा सकता है। पैट्रोलियम पदार्थों का उपयोग कम करें। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दें। पूरा विश्व भारत 
की ओर आशा से देख रहा है। भारत चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था है। यह कार्य प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गत 12 वर्षों में हुआ है। इसमें प्रत्येक नागरिक का महत्वपूर्ण योगदान है। 

केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में गांव, गरीब, मजदूर, किसान तथा वंचित वर्ग के लिए विशेष कार्य हुए है। इसका असर पूरे देश में दिख रहा है। देश प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित है। उन्होंने पैट्रोलियम पदार्थों की बचत का आह्वान किया है। सभी को मिलकर विदेशी मुद्रा की बचत करने की आवश्यकता है। इसका लाभ पूरे देश को होगा। स्वदेशी वस्तुएं अपनाने से देश के पसीने को सम्मान मिलेगा।

उन्होंने कहा कि किसानों को परम्परागत से आगे बढ़कर तकनीक आधारित खेती को अपनाना चाहिए। इससे लागत कम होगी। किसानों को मिट्टी के जांच करानी चाहिए। रसायनों एवं उर्वरकों से भूमि बीमार हो रही है। जैविक खेती अपनाने से धरती, खेती तथा जीवन बचेगा। फल बगीचों की स्थापना करें। मेड़ पर स्थाई पेड़ लगाएं। 

विधायक श्री रामस्वरूप लाम्बा ने कहा कि सरकार ने अभूतपूर्व विकास कार्य करवाए है। प्रभारी मंत्री के रूप में उप मुख्यमंत्री द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की गई। इससे विकास कार्य धरातल पर दृष्टिगोचर हो रहे हैं। डबल इंजन की सरकार आमजन की चिंता करती है। रेलवे की बड़ी-बड़ी परियोजनाएं धरातल पर उतर रही है।

देहात अध्यक्ष श्री जीतमल प्रजापत ने कहा कि सरकार ने विकास कार्यों की गंगा बहाई है। इससे आमजन का जीवन खुशहाल हुआ है। लोकार्पित पंचायत भवन अद्वितीय है। यह राजस्थान की अन्य ग्राम पंचायतों के लिए मिसाल बनेगी। समारोह को श्री दिनेश नायक, श्री अर्जुन नलिया एवं श्री हंसराज ने भी संबोधित किया। प्रशासक श्री शक्ति सिंह रावत ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष श्री रमेश सोनी, पूर्व जिला प्रमुख श्री पुखराज पहाड़िया, श्री शिवराज चौधरी सहित जन प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved