For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 133378265
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: कृष्णगंज थाना अंतर्गत पिछले दिनों कबाड़ी के गोदाम में पेट्रोल डालकर आग लगने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे ,मुख्य आरोपी अब भी फरार पुलिस कर रही है तलाश |  Ajmer Breaking News: गेगल थाना अंतर्गत नाथ समाज के लोगों के बीच शादी की बात को लेकर विवाद, एक युवक का अपहरण कर उसके साथ किया गया अमानवीय व्यवहार, |  Ajmer Breaking News: उप मुख्यमंत्री ने किया केसरपुरा ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण, ग्राम विकास चौपाल में सुनी समस्याएं |  Ajmer Breaking News: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ट्रेन से किया अजमेर का सफर, यात्रियों से संवाद कर स्वदेशी और पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने की अपील |  Ajmer Breaking News: 200 CCTV, मुखबिर और तकनीकी जाल… आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बागरिया गैंग, लाखों का चोरी का माल बरामद |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में शनिवार को ज्येष्ठ माह की पावन अमावस्या श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई गई। पवित्र पुष्कर सरोवर में ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के गौतम आश्रम में 17 मई को गुर्जर गौड़ समाज का भव्य युवा सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के सहदेव बाग होटल में आयोजित एक्सपोर्ट अपॉर्च्युनिटी मीट 2026 में स्थानीय उद्योगों और व्यापार को वैश्विक बाजार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में रिटायर्ड अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट कर लाखों रुपए की ठगी के मामले में पुलिस को मिली सफलता, |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना अंतर्गत दो शातिर चोर ट्रैवल्स शॉप के काउंटर से दो मोबाइल चुराकर हुए फरार, पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, पुलिस कर रही है दोनों की तलाश | 

अजमेर न्यूज़: 200 CCTV, मुखबिर और तकनीकी जाल… आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बागरिया गैंग, लाखों का चोरी का माल बरामद

Post Views 01

May 17, 2026

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 38.51 ग्राम सोने के जेवर, 411.27 ग्राम चांदी के आभूषण, 1 लाख 33 हजार रुपए नकद, महत्वपूर्ण दस्तावेज और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की।

200 CCTV, मुखबिर और तकनीकी जाल… आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बागरिया गैंग, लाखों का चोरी का माल बरामद


अजमेर जिले की बांदरसिंदरी थाना पुलिस ने लगातार हो रही नकबजनी की वारदातों का बड़ा खुलासा करते हुए शातिर बागरिया गैंग और उसके सहयोगियों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपए के चोरीशुदा जेवरात, नकदी और वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद किए हैं। 

जानकारी के अनुसार राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय बांदरसिंदरी और चुरली गांव में स्थित आवासीय स्टाफ क्वार्टरों व मकानों में पिछले कई महीनों से चोरी और नकबजनी की घटनाएं सामने आ रही थीं। बदमाश सोने-चांदी के जेवर, नकदी और अन्य सामान चोरी कर फरार हो जाते थे। लगातार बढ़ती वारदातों के बाद पुलिस के सामने इस गैंग को पकड़ना बड़ी चुनौती बन गया था। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया। थानाधिकारी दयाराम चौधरी के नेतृत्व में टीम ने लगातार तकनीकी विश्लेषण, CCTV फुटेज, मुखबिर तंत्र और आधुनिक संसाधनों का सहारा लिया। शुरुआती प्रयासों में सफलता नहीं मिली, लेकिन पुलिस ने हार नहीं मानी और लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखी। 

जांच के दौरान केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में कार्यरत एक निजी कंपनी के कर्मचारी नाथूलाल गुर्जर की कॉल डिटेल और संदिग्ध संपर्कों की जांच की गई, जिसमें बागरिया गैंग से उसके संबंध सामने आए। इसी बीच सूचना मिली कि पीसांगन थाना पुलिस ने एक अन्य मामले में गैंग के कुछ सदस्यों को पकड़ा है। इसके बाद बांदरसिंदरी पुलिस सक्रिय हुई और प्रोडक्शन वारंट के जरिए लखन मोग्या, पप्पू, नेमा और नाथूलाल गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। 

पूछताछ के दौरान पुलिस ने वैज्ञानिक, तकनीकी और मनोवैज्ञानिक तरीकों का उपयोग करते हुए आरोपियों से गहन पूछताछ की। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 38.51 ग्राम सोने के जेवर, 411.27 ग्राम चांदी के आभूषण, 1 लाख 33 हजार रुपए नकद, महत्वपूर्ण दस्तावेज और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की। बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 8 लाख 75 हजार 900 रुपए बताई गई है। 

पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य चोरीशुदा सामान और संभावित आरोपियों की तलाश अभी जारी है। इस कार्रवाई को बांदरसिंदरी थाना पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिसने कई महीनों से सक्रिय गैंग का पर्दाफाश कर इलाके के लोगों को राहत पहुंचाई है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved