For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 133377922
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: कृष्णगंज थाना अंतर्गत पिछले दिनों कबाड़ी के गोदाम में पेट्रोल डालकर आग लगने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे ,मुख्य आरोपी अब भी फरार पुलिस कर रही है तलाश |  Ajmer Breaking News: गेगल थाना अंतर्गत नाथ समाज के लोगों के बीच शादी की बात को लेकर विवाद, एक युवक का अपहरण कर उसके साथ किया गया अमानवीय व्यवहार, |  Ajmer Breaking News: उप मुख्यमंत्री ने किया केसरपुरा ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण, ग्राम विकास चौपाल में सुनी समस्याएं |  Ajmer Breaking News: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ट्रेन से किया अजमेर का सफर, यात्रियों से संवाद कर स्वदेशी और पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने की अपील |  Ajmer Breaking News: 200 CCTV, मुखबिर और तकनीकी जाल… आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बागरिया गैंग, लाखों का चोरी का माल बरामद |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में शनिवार को ज्येष्ठ माह की पावन अमावस्या श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई गई। पवित्र पुष्कर सरोवर में ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के गौतम आश्रम में 17 मई को गुर्जर गौड़ समाज का भव्य युवा सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के सहदेव बाग होटल में आयोजित एक्सपोर्ट अपॉर्च्युनिटी मीट 2026 में स्थानीय उद्योगों और व्यापार को वैश्विक बाजार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में रिटायर्ड अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट कर लाखों रुपए की ठगी के मामले में पुलिस को मिली सफलता, |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना अंतर्गत दो शातिर चोर ट्रैवल्स शॉप के काउंटर से दो मोबाइल चुराकर हुए फरार, पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, पुलिस कर रही है दोनों की तलाश | 

अजमेर न्यूज़: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ट्रेन से किया अजमेर का सफर, यात्रियों से संवाद कर स्वदेशी और पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने की अपील

Post Views 01

May 17, 2026

इस दौरान उन्होंने ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों से आत्मीय संवाद किया और सभी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ट्रेन से किया अजमेर का सफर, यात्रियों से संवाद कर स्वदेशी और पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने की अपील

,उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी रविवार को जयपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन द्वारा अजमेर के लिए रवाना हुईं। इस दौरान उन्होंने ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों से आत्मीय संवाद किया और सभी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उपमुख्यमंत्री को अपने बीच सफर करते देख यात्रियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

यात्रियों से बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि सभी को मिलकर देशहित में पूरा सहयोग करना चाहिए। उन्होंने पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अधिक से अधिक उपयोग करने पर जोर देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ आम नागरिकों को भी इस अभियान से जुड़ना चाहिए, ताकि देश की आर्थिक स्थिति और अधिक मजबूत हो सके।

उन्होंने युवाओं को भी इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि देश में घूमने और पर्यटन के लिए कई बेहतरीन स्थान मौजूद हैं, इसलिए लोगों को विदेश जाने के बजाय भारत के पर्यटन स्थलों को प्राथमिकता देनी चाहिए। साथ ही उन्होंने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और देश में बनी वस्तुओं को अधिक तवज्जो देने की अपील भी की।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved