For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 133668811
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: साप्ताहिक समन्वय बैठक आयोजित, जिला कलक्टर ने जन समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष ने प्रतिभावान विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह, शिक्षा के लिए दिया प्रोत्साहन,300 जरूरतमंद प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मिली प्रोत्साहन राशि |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत सोमवार सुबह 6:30 बजे बिहारीगंज अंबिका नगर में घर के बाहर खड़ी महिला से चेन स्नेचिंग की वारदात, |  Ajmer Breaking News: सिविल लाइन थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ चरस के साथ पकड़े गए नेपाल के दो आरोपियों को आज न्यायालय में किया पेश, |  Ajmer Breaking News:  पुष्कर तहसील के होकरा गांव में अब पुश्तैनी मकानों और किसानों की जमीन को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में करोड़ों के ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का भंडाफोड़, दो अलग-अलग स्थान पर ऑनलाइन सट्टा खिला रहे पांच लोग गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: व्यापार को प्रमोट करने के लिए बनाई गई रील ने व्यापारी की बढ़ाई मुश्किलें |  Ajmer Breaking News: ष्कर में मानसून आने से पहले पवित्र सरोवर को बचाने के लिए अब तैयारियां तेज हो गई हैं। |  Ajmer Breaking News: कृष्णगंज थाना अंतर्गत पिछले दिनों कबाड़ी के गोदाम में पेट्रोल डालकर आग लगने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे ,मुख्य आरोपी अब भी फरार पुलिस कर रही है तलाश |  Ajmer Breaking News: गेगल थाना अंतर्गत नाथ समाज के लोगों के बीच शादी की बात को लेकर विवाद, एक युवक का अपहरण कर उसके साथ किया गया अमानवीय व्यवहार, | 

राजस्थान न्यूज़: नीट पेपरलीक: डोटासरा ने भाजपा विधायक महेंद्र पाल मीना के भतीजे के चयन पर उठाए सवाल, विधायक ने किया खंडन

Post Views 121

May 17, 2026

भाजपा विधायक के चचेरे भाई सुखपाल मीना ने भी स्पष्ट किया कि उनके बेटे धर्मचंद और भतीजे रोहित दोनों ने नीट-2025 परीक्षा दी थी। धर्मचंद का चयन हुआ जबकि रोहित का नहीं हो सका, जो यह साबित करता है कि पेपरलीक से उनका कोई संबंध नहीं है।

जयपुर। नीट पेपरलीक प्रकरण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जमवारामगढ़ से भाजपा विधायक महेंद्र पाल मीना के भतीजे के नीट-2025 में चयन को लेकर सवाल उठाए। इस पर विधायक ने सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने आरोप लगाया कि पेपरलीक मामले में आरोपी दिनेश और मांगीलाल बिंवाल परिवार के बच्चों के अलावा आरोपियों के करीबी नेताओं से जुड़े लोगों के नाम भी सामने आ रहे हैं। उन्होंने आरोपी दिनेश के कथित बयान का हवाला देते हुए कहा कि उसमें 'बड़े लोगों' के शामिल होने की बात कही गई थी। डोटासरा ने मांग की कि लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़े इस प्रकरण में पूरे नेटवर्क का निष्पक्ष और गहराई से खुलासा होना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री के पुराने बयान का हवाला देते हुए यह भी पूछा कि पेपरलीक के 'मगरमच्छ' आखिर कब पकड़े जाएंगे।

विधायक ने किया खंडन

जमवारामगढ़ से भाजपा विधायक महेंद्र पाल मीना ने डोटासरा के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि उनके परिवार का नीट पेपरलीक मामले से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके चाचा के पोते धर्मचंद मीना ने मेहनत के दम पर सफलता हासिल की है। विधायक ने कहा कि सांच को आंच नहीं, जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं और जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस शासनकाल में भी पेपरलीक के कई मामले सामने आए थे।

जमवारामगढ़ से भाजपा विधायक के चचेरे भाई सुखपाल मीना ने भी स्पष्ट किया कि उनके बेटे धर्मचंद और भतीजे रोहित दोनों ने नीट-2025 परीक्षा दी थी। धर्मचंद का चयन हुआ जबकि रोहित का नहीं हो सका, जो यह साबित करता है कि पेपरलीक से उनका कोई संबंध नहीं है।

धर्मचंद ने 465 अंक लेकर पाई 781वीं रैंक

जानकारी के अनुसार धर्मचंद मीना ने नीट-2025 में 720 में से 465 अंक प्राप्त कर एसटी वर्ग में 781वीं रैंक हासिल की थी और वर्तमान में मुंबई मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में अध्ययनरत हैं। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में सबसे अधिक चर्चा बिंवाल परिवार के पांच बच्चों के एक साथ नीट में चयन को लेकर है। हालांकि अब तक जांच एजेंसियों की ओर से विधायक या उनके परिवार के खिलाफ कोई आधिकारिक आरोप सार्वजनिक नहीं किया गया है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved