Post Views 01
May 16, 2026
नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्माऔर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बीच यमुना जल पाइपलाइन परियोजना को लेकर हुई बैठक के बाद हरियाणा सरकार ने अपनी लिखित सहमति भेज दी है। इससे पहले बुधवार को परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट के लिए मौखिक सहमति बनी थी।
अब इस परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट केंद्रीय जल आयोग को भेजी जाएगी। अधिकारियों को उम्मीद है कि आयोग से जल्द स्वीकृति मिल सकती है, जिसके बाद परियोजना के लिए वित्तीय संसाधन जुटाने की प्रक्रिया शुरू होगी।
जानकारी के अनुसार हरियाणा ने विभिन्न स्थानों से पानी आवंटन की मांग रखी है। इसमें दानोदा कलां से 10 क्यूसेक, नयागांव के पास सारसौद डिस्ट्रीब्यूट्री से 80 क्यूसेक, चौधरी माइनर पर हिंदवान से 70 क्यूसेक, सरसना माइनर पर पाट्टन से 20 क्यूसेक, सेगा नरार से 2 क्यूसेक, कैथल टाउन के पास पेओदा से 43 क्यूसेक तथा चांदना मानस रोड से 41.83 क्यूसेक पानी शामिल है। इसके अतिरिक्त एक अन्य स्थान से भी पानी लिया जाएगा। राजस्थान को इस परियोजना से लगभग 1917 क्यूसेक पानी मिलने का अनुमान है। यह पाइपलाइन हरियाणा के यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद और हिसार जिलों से होकर गुजरेगी। परियोजना के तहत हथिनी कुंड बैराज से राजस्थान के राजगढ़, चूरू तक पानी पहुंचाया जाएगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved