For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 135529613
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News:  भारतीय जनता पार्टी अजमेर शहर द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का हुआ समापन l                   |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, संगठन और रणनीति पर मंथन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निरीक्षण, अतिरिक्त निदेशक ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा |  Ajmer Breaking News: मानसून में बाढ़ जैसे हालातों को देखते हुए आनासागर झील के खोले गए 2 चेनल गेट,आनासागर झील का जलस्तर 15 फिट से कम करके 9 फिट किया जाएगा, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 19वें रोजगार मेले का सफल आयोजन: 258 युवाओं को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, डिजिटल माध्यम से जुड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी |  Ajmer Breaking News: अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले दो आरोपी डीएसटी की सूचना पर चढ़े पुलिस के हत्थे , |  Ajmer Breaking News: इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के ठेकेदार के घर में हुई चोरी की वारदात, दिनदहाड़े चोर दीवार फांद कर घर में घुसे और लाख से सवा लाख रुपए का माल चुराकर हुए फरार |  Ajmer Breaking News: पुलिस थाना आदर्शनगर की प्रभावी कार्यवाही, चोरी की हुयी चार स्कुटी जब्त कर एक अभियुक्त को किया गिरफतार। |  Ajmer Breaking News: पुलिस थाना कृष्णगंज, को मिली बड़ी सफलता जिला सवाईमाधोपुर के थाना कुन्डेरा क्षेत्र में फिरौती के लिए अपहरण कर हत्या करने वाले दो अपराधियों को किया गिरफ्तार। |  Ajmer Breaking News: दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह | 

राष्ट्रीय न्यूज़: शिकोहपुर जमीन सौदा: रॉबर्ट वाड्रा को मिली जमानत, ED पर सरकारी इशारों पर काम करने का लगाया आरोप

Post Views 01

May 16, 2026

कोर्ट में पेश होने के बाद वाड्रा ने देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा जताते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) पर सरकार के इशारों पर काम करने का आरोप लगाया।

नई दिल्ली। शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से जमानत मिल गई है। शुक्रवार को कोर्ट में पेश होने के बाद वाड्रा ने देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा जताते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) पर सरकार के इशारों पर काम करने का आरोप लगाया।

मीडिया से बात करते हुए वाड्रा ने कहा कि उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है और वे हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने खुद को निडर बताते हुए कहा कि वे सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करेंगे। अदालत में सीनियर वकील देवदत्त कामत के साथ प्रतीक चड्ढा और अक्षत गुप्ता ने उनकी पैरवी की। हाल ही में कोर्ट ने इस मामले में ED की चार्जशीट पर संज्ञान लिया था, जिसके बाद वाड्रा को अदालत में पेश होना पड़ा।

क्या है पूरा मामला

यह मामला प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत दर्ज है और फरवरी 2008 में हुए एक जमीन सौदे से जुड़ा है। ED के अनुसार स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी ने हरियाणा के शिकोहपुर में साढ़े तीन एकड़ जमीन 7.5 करोड़ रुपये में खरीदी थी। यही जमीन 2012 में रियल एस्टेट कंपनी DLF को करीब 58 करोड़ रुपये में बेच दी गई।

ED का आरोप है कि इस जमीन से जुड़े कागजी काम और डेवलपमेंट की मंजूरी असाधारण तेजी से दी गई, जिससे जमीन की कीमत में भारी उछाल आया। एजेंसी का कहना है कि यह पूरा सौदा कथित तौर पर गलत तरीके से कमाए गए पैसे को छिपाने और इस्तेमाल करने की योजना का हिस्सा था।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved