For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 145618114
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर शरीफ में ज़िक्रे शोहदाये कर्बला का आयोजन   |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की राजस्थान यात्रा, जिला स्तरीय रोजगार मेले का हुआ आयोजन, 982 युवाओं को नियुक्ति पत्र |  Ajmer Breaking News: दरगाह क्षेत्र मानव तस्करी प्रकरण पीड़ित परिवार को मिल रही धमकियां, सुरक्षा की मांग; जमानत पर फैसला सुरक्षित |  Ajmer Breaking News: 2 करोड़ 45 लाख रूपए की लागत से निर्मित होगी सेशन कोर्ट चौराहे से सीआरपीएफ ब्रिज तक सड़क-नाली, लाइट व डिवाइडर निर्माण-भदेल |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर 53 एटीवीएम फैसिलिटेटर नियुक्त होंगे |  Ajmer Breaking News: जगन गुर्जर हत्याकांड में आरोपी विष्णु सिंह जाट प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: आईटीआई अजमेर के पूर्व छात्र रिछपाल आंचरा होंगे 2026-27 के ब्रांड अम्बेसेडर |  Ajmer Breaking News: शहरी सेवा शिविर-2026 बना जनविश्वास का केंद्र, त्वरित समाधान से नागरिकों को मिली राहत |  Ajmer Breaking News: कच्ची बस्ती के 300 गरीब परिवारों को बेदखली की धमकी, मानवाधिकार परिषद ने जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु के द्वारा गुरूवार को ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों सहित विभिन्न विषयों पर समीक्षा बैठक ली गई। | 

उदयपुर न्यूज़: NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस ने चेतक सर्कल पर किया प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन

Post Views 121

May 13, 2026

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

उदयपुर के चेतक सर्कल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने NEET भर्ती परीक्षा 2026 के कथित पेपर लीक मामले के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। 
बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन भी किया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि NEET परीक्षा में लगातार हो रहे पेपर लीक के मामलों से देशभर के 22 लाख से अधिक युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उनका कहना था कि इन घटनाओं ने परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के भरोसे को कमजोर कर दिया है।
कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की भी मांग की और कहा कि पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान चेतक सर्कल क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जबकि पुलिस बल ने पूरे प्रदर्शन पर नजर बनाए रखी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved