For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 131290496
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर लोक बंधु ने पिचौलिया में की संध्या चौपाल,जनसुनवाई कर सुनी ग्रामीणों की परिवेदनाएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश  |  Ajmer Breaking News: जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में फरार चल रहे आरोपी को अराई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। |  Ajmer Breaking News: राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रकरणों का हुआ आपसी समझाइश से निस्तारण |  Ajmer Breaking News: अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में वृद्ध महिला से सोने की चेन लूटने की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। |  Ajmer Breaking News: कोतवाली थाना अंतर्गत ब्रह्मपुरी में महिला रेलवे कर्मचारी के सुने मकान को चोरों ने  निशाना बनाया लेकिन पड़ोसियों की जाग ही जाने से चोर बिना चोरी किए ही फरार हो गए। |  Ajmer Breaking News: जिला स्तरीय एनसीओआरडी समिति की बैठक आयोजित, जिला कलक्टर ने नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिले में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक हर्ष वर्धन अग्रवाला ने शुक्रवार को जिले के सभी डिप्टी थानाधिकारियों की क्राइम मीटिंग ली। |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह में संकट मोचन भगवान शिव के मंदिर वाली याचिका पर कोर्ट में हुई सुनवाई, 1/10 की तीन एप्लीकेशन मंजूर बाकी की आठ एप्लीकेशन खारिज, |  Ajmer Breaking News: दोबारा होगी एसआई भर्ती परीक्षा-2021 पहले परीक्षा में शामिल 3 लाख 83 हजार 097  अभ्यर्थियों को ही मिलेगा मौका, |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़ के मदनगंज न्यू हाउसिंग बोर्ड निवासी कमल सिंधी ने काली गैंग के सदस्यों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। | 

राष्ट्रीय न्यूज़: सरकार बदलते ही ममता बनर्जी ने बदला सोशल मीडिया बायो, पूर्व मुख्यमंत्री’ के रूप में किया उल्लेख

Post Views 11

May 9, 2026

ममता बनर्जी ने बदलते राजनीतिक परिदृश्य को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करने का संकेत दिया है।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल में बदलाव किया। उन्होंने अपने बायो में अब “फाउंडर चेयरपर्सन ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस और 15वीं, 16वीं, 17वीं विधानसभा की मुख्यमंत्री” लिखा है। इससे पहले उनके सोशल मीडिया बायो में “फाउंडर चेयरपर्सन ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस, ऑनरेबल चीफ मिनिस्टर, वेस्ट बंगाल” लिखा हुआ था।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद भी ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने से इनकार कर दिया था और उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया था। हालांकि 7 मई को पश्चिम बंगाल की 17वीं विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो गया, जिसके बाद राज्यपाल आर. एन. रवि ने विधानसभा भंग कर दी। इसके साथ ही राज्य में नई सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू हुई।

ममता बनर्जी ने वर्ष 2021 में 17वीं विधानसभा चुनाव जीतकर लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री पद संभाला था। वर्ष 2011 से वे पश्चिम बंगाल की सत्ता में बनी हुई थीं और तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व में लगातार सरकार चला रही थीं।

हालांकि अप्रैल 2026 में हुए विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा और भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। चुनाव में ममता बनर्जी को भी भवानीपुर सीट से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सोशल मीडिया प्रोफाइल में बदलाव के जरिए ममता बनर्जी ने बदलते राजनीतिक परिदृश्य को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करने का संकेत दिया है। वहीं तृणमूल कांग्रेस अब विपक्ष की भूमिका में अपनी नई रणनीति तैयार करने में जुटी हुई है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved