Post Views 21
May 9, 2026
इंडियन वेट लिफ्टिंग फेडरेशन गुजरात के गांधीनगर में 11 से 17 भी को होने वाली एशियाई वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। वर्ष 2030 में गुजरात में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के पहले यह एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय खेल महोत्सव होगा।इसमें 30 देशों के करीब 200 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। उनके अलावा टीम ऑफिशियल कोच, सपोर्ट स्टाफ, मैनेजर आदि होंगे।प्रतियोगिता के दौरान इंटरनेशनल वेटलिफ्टिंग फेडरेशन, एशियाई वेटलिफ्टिंग फेडरेशन समेत अन्य अधिकारी 12 मई को अहमदाबाद में एशियाई वेटलिफ्टिंग संगठन की बोर्ड मीटिंग एवं एनुअल वार्षिक कांग्रेस में शामिल होंगे। IWLF को चौथी बार ये इंटरनेशनल चैंपियनशिप होस्ट करने का मौका मिला है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved