For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 130791616
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर में शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज का सामूहिक जनेऊ संस्कार, 30 बटुक हुए संस्कारित |  Ajmer Breaking News: रेलवे की तत्परता: अजमेर मंडल के डिप्टी सीटीआई की मदद से महिला यात्री को वापस मिला ₹1.5 लाख का एप्पल टैबलेट |  Ajmer Breaking News: हेमन्त कुमार मिश्रा बने भारत स्काउट गाइड अजमेर के डिस्ट्रिक्ट चीफ कमिश्नर  |  Ajmer Breaking News: जिला निष्पादन समिति की बैठक आयोजित, जिला कलक्टर ने नामांकन वृद्धि एवं स्वगणना में भागीदारी निभाने के दिए निर्देश  |  Ajmer Breaking News: मुख्य पोस्ट ऑफिस को फिर बम से उड़ाने की मिली धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट,हर बार की तरह नहीं मिली कोई भी संदिग्ध वस्तु  |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह के पास बनी 6 मंजिला अवैध होटल में सीज की कार्रवाई, |  Ajmer Breaking News: संभाग के सबसे बड़ी जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में आने वाले संभाग भर के मरीजों को गर्मी से राहत देने के लिए अस्पताल प्रशासन अलर्ट  |  Ajmer Breaking News: सेवानिवृत्त राज्य कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति, अजमेर के बैनर तले सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। |  Ajmer Breaking News: अजमेर दक्षिण विधायकअनिता भदेल द्वारा 49.88 लाख रुपये की लागत से आदर्श नगर स्कूल में कक्षा कक्ष, हॉल निर्माण कार्य का विधिवत् पूजा अर्चना कर शिलान्यास किया |  Ajmer Breaking News: सेवा ही सच्चा उत्सव - जल संसाधन केबिनेट मंत्री ने दिव्यांग बच्चों संग मनाया जन्मदिन दिव्यांग जन सेवा का दिया संदेश, बच्चों को भेंट किए 11 कूलर | 

उदयपुर न्यूज़: ​कांग्रेस का नगर निगम में प्रदर्शन, बिगड़ी सुविधाओं और भ्रष्टाचार पर आवाज उठाई

Post Views 51

May 7, 2026

भाजपा पर निकाय चुनाव टालने का आरोप

उदयपुर में बिगड़ती नागरिक सुविधाओं और कथित भ्रष्टाचार को लेकर आज कांग्रेस ने नगर निगम परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि शहर गड्ढों और गंदगी का केंद्र बन चुका है।
धरने में कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि शहर की सड़कों की हालत खस्ता, सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी और सीवरेज की समस्या बढ़ चुकी है। पर्यटन नगरी होने के बावजूद पर्यटक भी बदहाली का सामना कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने आयड़ नदी के सौंदर्यीकरण और स्ट्रीट लाइटों की खराब स्थिति पर भी सवाल उठाए। शहर के 272 प्लॉट घोटाले को लेकर उन्होंने चेताया कि जांच को रोककर बड़े नेताओं को बचाने की कोशिश की जा रही है।
शहर जिलाध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने कहा कि भाजपा बोर्ड पूरी तरह फेल साबित हुआ है और चुनाव टालने के कारण जनता के हक की लड़ाई की जरूरत है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर व्यवस्थाएं जल्द सुधरी नहीं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरने में पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, पंकज शर्मा, दरियाव सिंह चुंडावत, जगदीशराज श्रीमाली समेत कई प्रमुख नेता और युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, NSUI के कार्यकर्ता शामिल हुए।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved