For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 130422726
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: 9 धुनियों के बीच तप की पराकाष्ठा: पुष्कर में विदेशी साधिका की अनोखी साधना |  Ajmer Breaking News: अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ जिला स्पेशल टिम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में चोरी की वारदात: तीन सगे भाइयों के सूने मकानों से 15 लाख के गहने पार |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिले के पीसांगन के एक घर में हुई एक चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गहने चोरी करने वाली महिला इसी घर में किराएदार रह चुकी है। |  Ajmer Breaking News: जिला स्पेशल टीम अजमेर व पुलिस थाना गंज की नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाहीः |  Ajmer Breaking News: 9 मई को अजमेर में मनाई जाएगी देवर्षि नारद जयंती |  Ajmer Breaking News: अंतर्जातीय प्रेम विवाह करने वाले प्रॉपर्टी डीलर धर्मेंद्र यादव को मिल रही है धमकियाँ,छवि ख़राब करने की जा रही कोशिश  |  Ajmer Breaking News: आईओसी तबीजी में हुआ गैस रिसाव आग और रिसाव की सूचना पर पहुंची सिविल डिफेंस टीम पाया कंट्रोल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के चौरसिया वास क्षेत्र में नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए नाले पर बने 8 मकान की दीवारों को ध्वस्त कर दिया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर के बिहारीगंज क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। | 

राजस्थान न्यूज़: जयपुर में स्पीकर्स की बैठक: समितियां लोकतंत्र की रीढ़, देवनानी-तोमर ने किया सुधारों पर मंथन

Post Views 41

May 5, 2026

समिति की अध्यक्षता मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने की, जबकि राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. वासुदेव देवनानी सहित उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम के स्पीकर्स इसमें शामिल हुए।

जयपुर। देश के विधान मंडलों की समिति प्रणाली को सशक्त और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक मंगलवार को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में आयोजित हुई। इस बैठक में विभिन्न राज्यों के विधानसभा अध्यक्षों ने भाग लेते हुए समितियों की कार्यप्रणाली, उनकी प्रभावशीलता और विधायकों की भागीदारी बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया। यह समिति की दूसरी बैठक थी, इससे पूर्व पहली बैठक भोपाल में आयोजित की गई थी।

समिति की अध्यक्षता मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने की, जबकि राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. वासुदेव देवनानी सहित उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम के स्पीकर्स इसमें शामिल हुए। बैठक की शुरुआत पारंपरिक तरीके से मां सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। डॉ. देवनानी ने सभी अतिथियों का राजस्थानी परंपरा अनुसार स्वागत किया, जिसमें सारंगी वादन, कच्छी घोड़ी नृत्य और कठपुतली कला ने सभी को आकर्षित किया।

बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि विधान मंडलों की समितियां सदन का लघु रूप होती हैं और लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। समितियों को अधिक सक्रिय बनाने, उनके कार्यों में पारदर्शिता लाने, रिपोर्टिंग प्रणाली को मजबूत करने और सभी राज्यों में एकरूपता स्थापित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही यह भी विचार किया गया कि समितियों की रिपोर्ट पर राज्य सरकारें समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें और उन पर सदन में चर्चा हो।

डॉ. देवनानी ने बताया कि समिति द्वारा तैयार की जा रही सिफारिशों की रिपोर्ट जून माह में लोकसभा अध्यक्ष को प्रस्तुत की जाएगी। यदि आवश्यक हुआ तो रिपोर्ट को अंतिम रूप देने से पहले एक और बैठक आयोजित की जा सकती है। उन्होंने कहा कि समितियां न केवल शासन की जवाबदेही सुनिश्चित करती हैं, बल्कि आमजन को न्याय दिलाने और संसदीय शोध को बढ़ावा देने में भी अहम भूमिका निभाती हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved