Post Views 11
May 5, 2026
अजमेर में चोरी की वारदात: तीन सगे भाइयों के सूने मकानों से 15 लाख के गहने पार
अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र के सोमलपुर इलाके में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने तीन सगे भाइयों के मकानों को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। घटना उस समय हुई जब तीनों परिवार मायरा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ब्यावर गए हुए थे, जिससे उनके मकान सूने पड़े थे। परिवार जब वापस लौटे तो तीनों मकानों के ताले टूटे हुए मिले। अंदर जाकर देखा तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे। जांच करने पर पता चला कि घरों में रखे सोने-चांदी के आभूषण गायब हैं। इस पर पीड़ित रफीक खान, शोकीन खान और फिरोज खान ने रामगंज थाने में अलग-अलग शिकायत दर्ज करवाई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीनों भाइयों को मिलाकर करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved