Post Views 01
May 5, 2026
अजमेर जिले के नेशनल हाईवे ब्यावर रोड पर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ जिला स्पेशल टिम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। जिला स्पेशल टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ युवक स्मैक बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम तुरंत मौके पर पहुंची और संदिग्धों की तलाश शुरू की।
पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 18 पुड़िया अवैध स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोपाल सिंह और लक्ष्मण गिरी के रूप में हुई है। जो की दोनों तस्कर अजमेर के ही रहने वाले हैं। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि आरोपी यह मादक पदार्थ कहां से लेकर आए थे और किसे सप्लाई करने वाले थे। मामले की जांच अलवर गेट थाना अधिकारी नरेंद्र जाखड़ को सौंपी गई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। इस कार्रवाई में जिला स्पेशल टीम का विशेष योगदान रहा, जिससे क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में एक अहम सफलता मिली है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved