Post Views 51
May 5, 2026
आईओसी तबीजी में हुआ गैस रिसाव आग और रिसाव की सूचना पर पहुंची सिविल डिफेंस टीम पाया कंट्रोल
आज दिनांक 5 मई 2026 को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड इंडेन बॉटलिंग प्लांट तबीजी में ऑनसाइड इमरजेंसी रेस्पॉन्स मॉक ड्रिल लेवल 2 का आयोजन किया गया। जिसमें नागरिक सुरक्षा टीम ने रेस्पॉन्स टाइम में समय पर पहुंच कर मोर्चा संभाल लिया।सिविल डिफेंस के सलमान ख़ान ने बताया कि इंडियन बॉटलिंग प्लांट तबीजी में गैस रिसाव की सूचना मिलने पर तत्काल सिविल डिफेंस की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई और रिस्पांस टाइम में मौके पर पहुंच कर तेज हवाओं का रुख देखते हुए मॉनिटर लगाया और उसे आधार पर गैस रिसाव वाले स्थान पर फायर एक्सटिंग्विशर और पानी की छिड़काव कर आज और रिसाव को कंट्रोल किया इस कार्रवाई में सिविल डिफेंस टीम के रुद्र प्रताप सिंह,दिनेश सैन,चेतन सिंह,जितेंद्र सिंह राजावत ,नरेश कुमार,देवी शंकर,ओर श्रीमती रितु शर्मा शामिल थे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved