Post Views 41
May 5, 2026
जिला स्पेशल टीम अजमेर व पुलिस थाना गंज की नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाहीः
अवैध मादक पदार्थ चरस कुल मात्रा 48.21 ग्राम सहित 02 व्यक्ति मय फॉरच्यूनर गाडी व 41710 रू. सहित गिरफ्तार
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, अपराध शाखा, राजस्थान जयपुर के पत्रांक की पालना में महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेन्ज अजमेर राजेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार एंव जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक, शहर एवं मुख्यालय, हिमांशु जांगिड, एवं लक्ष्मण राम चौधरी वृताधिाकरी वृत दरगाह अजमेर के निकटतम सुपरवीजन में थानाधिकारी पुलिस थाना गंज, दिनेश कुमार जीवनानी एवं शंकर सिह रावत जिला स्पेशल टीम प्रभारी के नेतृत्व में अवैध गतिविधियों की धरपकड हेतू टीम का गठन किया गया। इस कम में दिनांक 04.05.2026 डीएसटी टीम के प्रभारी शंकर सिंह रावत को जरिये मुखबीर से ईतला मिली कि पुलिस थाना गंज क्षेत्र में फॉरच्यूनर गाडी संख्या CH 01 BX 4721 में भारी मात्रा में मादक पदार्थ होने की संभावना है जिस पर पुलिस गंज व जिला स्पेशल टीम द्वारा फॉरच्यूनर गाडी संख्या CH 01 BX 4721 तलाश की शुरू की तो रामनिवास गेस्ट हाउस की पार्किंग में फॉरच्यूनर गाडी संख्या CH 01 BX 4721 खडी मिली जिस पर गेस्ट हाउस संचालक से फॉरच्यूनर गाडी संख्या CH 01 BX 4721 के बारे में पूछा तो गेस्ट हाउस संचालक ने बताया कि उक्त गाडी से आये दो लोग गेस्ट हाउस के कमरा नं. 101 में रूके हुये है जिस पर पुलिस थाना गंज व जिला स्पेशल टीम अजमेर द्वारा होटल के कमरे में दबिश दी कमरे में दो व्यक्ति मिले जिसे नाम पता पूछा तो प्रथम शख्स ने अपना नाम मंजीन्द्र सिंह पुत्र श्री रणजीत सिंह जाति मजबी सिख उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम बुधा, पोस्ट तरन तारन, पंजाब तथा दुसरे शख्स ने अपना नाम हरजीत सिंह पुत्र श्री सरबजीत सिंह जाति मजबी सिख उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम 69 डोलिके, पोस्ट तरन तारन, पंजाब का रहने वाला बताया कमरे की तलाशी ली तो तकिये के नीचे अवैध मादक पदार्थ चरस कुल मात्रा 48.21 ग्राम मिला जिस पर पुलिस थाना गंज द्वारा प्रकरण संख्या 135/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान शुरु कर दिया ।उक्त कार्यवाही में सीआईडी जोन अजमेर का भी विशेष योगदान रहा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved