Post Views 01
May 5, 2026
कोलकाता/नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे सोमवार को घोषित हो चुके हैं। इनमें सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला, जहां पहली बार भाजपा सरकार बनाने जा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य के अनुसार नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को प्रस्तावित है।
दिलचस्प बात यह है कि शपथग्रहण का दिन महान साहित्यकार रवींद्रनाथ टैगोर की 165 वीं जयंती के साथ मेल खा रहा है। बांग्ला कैलेंडर के अनुसार यह तिथि 25 वैशाख को पड़ती है, जो सामान्यतः मई के दूसरे सप्ताह में आती है। इसे सांस्कृतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।सरकार गठन की प्रक्रिया को लेकर भाजपा ने केंद्रीय स्तर पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता के चयन के लिए गृह मंत्री अमित शाह को पर्यवेक्षक बनाया गया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन चुनाव परिणामों के बाद पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत की राजनीति में नए समीकरण बनेंगे। विशेष रूप से बंगाल में भाजपा की पहली सरकार बनने से राज्य की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है।

© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved