For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 129709105
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: गैस लीकेज से दर्दनाक हादसा: खाना बनाते वक्त महिला झुलसी, बचाने आए पति-देवर भी घायल |  Ajmer Breaking News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर अजमेर के कांग्रेसी नेता द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी का मामला पहुंचा थाने में, |  Ajmer Breaking News: वार्ड संख्या 41 में स्कूल के पुराना भवन को तोड़ने ओर अभी तक नए भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं किए जाने से नाराज बच्चों ने भीषण गर्मी में विरोध प्रदर्शन किया। |  Ajmer Breaking News: सांभर कोर्ट परिसर में बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर परिंडे लगाकर दाना पानी देकर पक्षियों को दिया जीवनदान |  Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में डॉक्टर्स ने सफ़ल ऑपरेशन करके 18 साल के छात्र के बाएं पैर से बंदूक की गोली के 12 छर्रे निकाल कर उसे नई जिंदगी दे दी। |  Ajmer Breaking News: चिकित्सा जगत के सबसे प्रभावशाली लोग क्रिकेट मैदान पर एक साथ खेलेंगे मेड कप 2026,  |  Ajmer Breaking News: अजमेर के गुलाबबाड़ी इलाके में एक पुलिसकर्मी ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत  चोरी हुई ईनोवा क्रिस्टा कार 48 घंटो में बरामद  |  Ajmer Breaking News: 170 शहरों में धूम मचाते हुए 20000 से भी ज्यादा शो करने वाले जादूगर सम्राट शाका अब आपके शहर अजमेर में, |  Ajmer Breaking News: आरएमसीटीए की नई कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की । | 

उदयपुर न्यूज़: 230 किलो डोडा चूरा जब्त, SUV से भाग रहे तस्कर दबोचे

Post Views 71

May 2, 2026

मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा पर्दाफाश

उदयपुर | सलूम्बर जिले में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चल रहे “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत अलसुबह बड़ी कार्रवाई की। कूण थाना पुलिस ने सफेद रंग की SUV कार से करीब 230 किलो अवैध डोडा चूरा जब्त किया और दो तस्करों को गिरफ्तार किया। कूण थानाधिकारी निलेश कुमार मीणा ने बताया कि इलाके में पुलिस नाकाबंदी कर वाहनों की नियमित जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध सफेद SUV आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने वाहन को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने नाकाबंदी तोड़ते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस ने तुरंत सड़क पर स्टॉप स्टिक बिछा दी, जिससे SUV के टायर पंचर हो गए। तस्करों को मजबूरी में वाहन रोकना पड़ा। जब पुलिस ने कार की तलाशी ली, तो अंदर का नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। कार की सीटों और डिक्की में 12 बड़े प्लास्टिक के कट्टे ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे। सभी कट्टों में अवैध डोडा चूरा था, जिसका कुल वजन 229.65 किलो निकला। तस्करों के पास कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस नहीं था, जिसके चलते पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार और माल जब्त कर लिया। इनमे जालोर निवासी  भजनलाल विश्नोई और राम विश्नोई शामिल हैं... शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथियों के नाम भी पुलिस को बताए। कूण थाना पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह डोडा चूरा कहां से लाया गया और इसकी सप्लाई कहाँ की जानी थी। कूण थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पूरे गिरोह को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। सलूम्बर में हुई यह कार्रवाई मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस की सतर्कता और तत्परता का परिचायक है। स्टॉप स्टिक के सही इस्तेमाल से वाहन को रोकना और तस्करों को पकड़ना इस अभियान की सफलता को दर्शाता है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved